बड़ौदा की महारानी राधिकाराजे गायकवाड़ को देश की सबसे खूबसूरत और मॉडर्न महारानियों में गिना जाता है। भले ही वे रॉयल परिवार से हों, लेकिन उनकी सादगी और पहनावा उन्हें दूसरों से अलग बनाता है। वे 24000 करोड़ रुपये की कीमत वाले भव्य लक्ष्मी विलास पैलेस में रहती हैं, जिसे 1890 में महाराजा सयाजीराव गायकवाड़ तृतीय ने बनवाया था। यह पैलेस न केवल नीता अंबानी के एंटीलिया बल्कि ब्रिटेन के शाही बकिंघम पैलेस को भी टक्कर देता है।
लक्ष्मी विलास पैलेस में 170 कमरे हैं, जिनकी दीवारों पर सोने का काम किया गया है। पैलेस की भव्यता इसे दुनिया के सबसे महंगे और आलीशान घरों में शुमार करती है। इसके बावजूद महारानी राधिकाराजे सादगी भरा जीवन जीती हैं। वे पारंपरिक परिधानों में नजर आती हैं, जो उनकी शालीनता और सौंदर्य को और भी निखारता है।
2020 में CDS आर्ट फाउंडेशन फैशन शो में राधिकाराजे ने लाल रंग की रंगघाट बनारसी साड़ी पहनी थी, जिस पर सुनहरे धागों से हाथ की कढ़ाई की गई थी। उन्होंने अपने लुक को सोने की बड़ी माला और स्टड्स के साथ पूरा किया। इस सादे लेकिन प्रभावशाली अंदाज ने सभी का ध्यान खींचा।
महारानी राधिकाराजे का रहन-सहन और व्यक्तित्व इस बात का उदाहरण है कि सादगी में भी शाही गरिमा बनाए रखी जा सकती है।