Tuesday 24th of March 2026 06:00:15 PM
HomeBreaking News35 वर्षों से बंधुआ मजदूरी कर रहे फुचा महली को हेमंत सोरेन...

35 वर्षों से बंधुआ मजदूरी कर रहे फुचा महली को हेमंत सोरेन ने कराया आजाद

बुजुर्ग फुचा महली ने विधानसभा भवन पहुंचकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का जताया आभार
बुजुर्ग फुचा महली ने विधानसभा भवन पहुंचकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का जताया आभार

 

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में गुमला के बिशुनपुर निवासी फुचा महली ने मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रवासी श्रमिकों के प्रति उनकी संवेदनशीलता की वजह से ही वे 35 वर्ष बाद वे अपने घर लौट सके।

35 वर्षों से बंधुआ मजदूर थे फुचा महली

इससे पूर्व तक वे नार्थ और मिडिल अंडमान द्वीपसमूह में बंधुवा मजदूर के रूप में काम कर रहे थे। मालूम हो कि, गुमला निवासी फुचा महली के परिजनों ने श्रम विभाग झारखण्ड सरकार और शुभ संदेश फाउंडेशन के सदस्यों से संपर्क कर फुचा महली की घर वापसी का आग्रह किया। मामले की जानकारी के बाद श्रम विभाग के अधिकारियों और फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने दक्षिणी अंडमान के प्रशासनिक अधिकारियों से संपर्क कर फुचा महली को मुक्त कराया।

मुख्यमंत्री ने फुचा महली को सरकार की विभिन्न योजनाओं से आच्छादित करने का निर्देश अधिकारियों को दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments