Hathras News: दूसरे राज्यों का सरकारी चावल हाथरस में पकड़ा, कार्रवाई से मची खलबली..

a
सासनी के बरसै स्थित अष्टलक्ष्मी एग्रोटेक प्राइवेट लिमिटेड के गोदाम में छापेमारी की कार्रवाई छह घंटे से ज्यादा चली। अधिकारियों की मौजूदगी में पांच घंटे से ज्यादा बोरों को गिरने का काम चला। करीब 24 हजार बोरे सील किए गए हैं।

 हाथरस, जागरण संवाददाता। सासनी के बरसै स्थित अष्टलक्ष्मी एग्रोटेक प्राइवेट लिमिटेड के गोदाम में छापेमारी की कार्रवाई छह घंटे से ज्यादा चली। अधिकारियों की मौजूदगी में पांच घंटे से ज्यादा बोरों को गिनने का काम चला। करीब 24 हजार बोरे सील किए गए हैं। सरकारी राशन हरियाणा के अलावा अन्य राज्यों की भी आशंका है। इसकी भी जांच की जा रही है। दोपहर दो बजे पहुंची प्रशासनिक अधिकारियों की टीम को देखकर मिल संचालकों में खलबली मच गई। मिल के भीतर हरियाणा और अन्य राज्यों का भी सरकारी राशन होने की आशंका है। क्योंकि वहां पर उत्तर प्रदेश और पंजाब राज्य राशन के प्रिंटेड खाली बोरे भी मिले हैं।

छापेमारी में ये रहे मौजूद
बताया जा रहा है Government Rice सरकारी राशन के चावल को छोटे पैकिंग में तैयार कर यहां से सप्लाई किया जाता था। इसी को लेकर छानबीन चल रही है। छापेमार कार्रवाई के दौरान एडीएम बसंत अग्रवाल, एसडीएम सासनी अंजली गंगवार, जिला पूर्ति अधिकारी ध्रुवराज यादव, जिला खाद्य विपणन अधिकारी शिशिर शर्मा, मंडी सचिव यशपाल सिंह आदि मौजूद थे।
राइस मिल फैला रही प्रदूषण

 Rice राइस मिल में इतनी बड़ी मात्रा में चावल का काम होता है। राइस मिल शिफ्ट के हिसाब से चलती है। 24 घंटे काम होता है। राइस मिल में लोगों के रहने के इंतजाम भी है। इस राइस मिल का वेस्टेज गंदा पानी आसपास के क्षेत्र में जाता है। जिससे वहां प्रदूषण फैलता है। इधर मिल के भीतर आग बुझाने के भी पर्याप्त इंतजाम नहीं थे। अग्निशमन सिलिंडर जंग खा रहे थे।

Copyright © 2022 Jagran Prakashan Limited.

source

%d