HAJ YATRA 2023: हज यात्रा को लेकर राज्य हज समिति की बैठक, 21 मई को हज यात्रियों को पहला जत्था होगा रवाना

RANCHI: सालाना हज यात्रा की शुरुआत हो चुकी हैं. ऐसे में झारखंड से हज यात्रियों का जत्था कब रवाना होगा, कितने यात्री होंगे, उनके लिए कैसी सुविधा सुनिश्चित होगी इसको लेकर गुरुवार को राज्य हज समिति की बैठक हुई.

यह बैठक डॉ इरफ़ान अंसारी की अध्यक्षता में हुई. इस दौरान हज यात्रियों की सुविधा के लिए सहायता टीम का गठन किया गया. जानकारी के अनुसार टीम जल्द ही हेल्पलाइन नंबर जारी करेगी,

जो हज यात्रियों को किसी भी स्थिति में सहायता के लिए उपलब्ध रहेगी.

वहीं हज यात्रियों के ग्रुप को हज हाउस से लेकर एयरपोर्ट तक के लिए एक सहायक दिया जायेगा. हज यात्रा से पहले हज हाउस में ठहरने की भी व्यवस्था की गई है.

किन जिलों से कितने लोग करेंगे हज यात्रा

जानकारी के अनुसार इस साल राज्य से कुल 2791 हज यात्री हज पर जा रहे हैं.

इसमें 1574 पुरुष और 1217 महिलाएं शामिल हैं. जिसमें बोकारो से 270, चतरा से 56, देवघर 83, धनबाद से 325, दुमका से 25, पूर्व सिंहभूम से 368, गढ़वा से 60, गिरीडिह से 202,

गोड्डा से 110, गुमला से 21, हजारीबाग से 157, जमताड़ा से 32, खूंटी से 2, कोडरमा से 32, लातेहार से 18, लोहरदगा से 70, पाकुड़ से 65, पलामू से 78, रामगढ़ से 109, रांची से 428, साहिबगंज से 190, सरायकेला खरसावां से 20, सिमडेगा से 19, पश्चिम सिंहभूम से 51 यात्री जायेंगे.

बैठक में इरफ़ान अंसारी नहे जताई नाराज़गी

बता दें कि बैठक के दौरान राज्य हज समिति अध्यक्ष डॉ इरफ़ान अंसारी ने एयरपोर्ट ऑथॉरिटी पर अब तक विमान का शेडयूल जारी नहीं करने पर नाराज़गी जताई.

मौके पर उन्होंने बताया कि इसको विमान सेवा को लेकर एयरपोर्ट प्रबंधक के साथ बातचीत होगी.

हज यात्रियों के लिए विशेष ट्रेनिंग कैंप का आयोजन

हज यात्रा को लेकर राज्य हज समिति ने बीते दिन कडरू स्थित हज हाउस में हज यात्रियों के लिए हज कमेटियों ने विशेष ट्रेनिंग कैंप आयोजित किया.

haj yatra 2023
haj yatra 2023

इसमें रांची समेत विभिन्न जिलों के हज यात्री शामिल हुए. इस दौरान सभी हज यात्रियों को यात्रा के संबंध में कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए.

हाय गर्मी ! बढ़ते तापमान से राज्य वासी पस्त, मौसम विभाग ने जारी किया परामर्श, जानिए क्या

%d bloggers like this: