
उज्ज्वल दुनिया
रांची। संविधान निर्माता की पुण्यतिथि के अवसर पर सोमवार को लोकसभा में झारखंड सरकार द्वारा टीएसी मामले में संविधान हनन का मामला गूंजा। राज्य सरकार द्वारा टीएसी के गठन में महामहिम राज्यपाल के अधिकारों के हनन से सबंधित प्रश्न आज लोकसभा में गोड्डा से पार्टी के वरिष्ठ सांसद निशिकांत दुबे ने उठाया।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने संविधान को तहस-नहस करने का फैसला कर रखा है। झारखंड में कांग्रेस के सहयोग से चल रही हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार द्वारा राज्यपाल को टीएसी के अध्यक्ष पद से हटा दिया गया है। मुख्यमंत्री ने यह चार्ज लिया है। निशिकांत जी ने पूछा कि क्या यह संवैधानिक है ? और राज्यपाल के अधिकार को जो समाप्त किया गया है,इस पर सदन क्या सोचती है।
इसके पूर्व पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवम राज्य सभा सांसद दीपक प्रकाश ने राज्यसभा में इस मुद्दा को प्रमुखता से उठाया है।लोकसभा में प्रश्नों का जवाब देते हुए केंद्रीय कल्याण मंत्री अर्जुन मुंडा ने इसपर विधिसम्मत कार्रवाई की बात कही।