Wednesday 4th of February 2026 07:36:06 AM
HomeLatest Newsगिरिडीहः कोर्ट के आदेश पर वन विभाग ने मकान ध्वस्त किया

गिरिडीहः कोर्ट के आदेश पर वन विभाग ने मकान ध्वस्त किया

वन विभाग की जमीन पर बने मकान गिराता प्रशासन
वन विभाग की जमीन पर बने मकान गिराता प्रशासन

गिरिडीह । गावां वन प्रक्षेत्र के देवरी प्रखंड के भेलवाघाटी थाना क्षेत्र के डुमरीटोला में मंगलवार को वन विभाग पदाधिकारी रेंजर अनिल कुमार , देवरी अंचलाधिकारी राजमोहन तुरी, इंस्पेक्टर प्रमेशवर लियांगी, थाना प्रभारी प्रशांत कुमार के नेतृत्व में होरिल हजरा, भुनेश्वर हजरा, मुरारी ठाकुर,तेजो हजरा का वन विभाग में बने हुए मकानों को ध्वस्त कर अतिक्रमण मुक्त किया ।

वन विभाग पदाधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि भेलवाघाटी में कई लोगों ने वन विभाग के जमीन पर अवैध रूप से मकान को बना लिया है और इसी को लेकर आज कुल चार मकान को ध्वस्त किया गया । रेंजर अनिल कुमार ने बताया कि कोई भी व्यक्ति वन विभाग के जमीन पर मकान या कोई काम न करें नहीं तो उस पर भी कार्रवाई की जाएगी ।

मकान ध्वस्त हो जाने से ग्रामीणों में दहशत है, वहीं पीड़ित परिवारों का रो रो कर बुरा हाल है।  पीड़ित परिवारों ने बताया कि हमलोगों का मकान ध्वस्त हो जाने से हम सभी कहां रहेंगे ? उन्होने वरीय पदाधिकारियों एवं सरकार से न्याय की गुहार लगाई है।

मुखिया प्रतिनिधि विकास कुमार ने बताया कि यह पंचायत के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। वहीं थाना प्रभारी प्रशांत कुमार ने बताया कि वन विभाग पदाधिकारियों के द्वारा बनाए गए अवैध मकान को ध्वस्त करने के लिए टीम आई है इसके लिए पुलिस प्रशासन मुस्तैद है । महिला पुलिस समेत दर्जनों पुलिस पदाधिकारी गिरिडीह से आई हुई है। वहीं मौके पर सैंकड़ों ग्रामीण मौजूद थे ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments