Friday 13th of March 2026 02:42:49 PM
HomeBreaking Newsगांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन जीत के बाद पहली बार गिरिडीह पहुंची।

गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन जीत के बाद पहली बार गिरिडीह पहुंची।

गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन जीत के बाद पहली बार गिरिडीह पहुंची।

गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन जीत के बाद पहली बार गिरिडीह पहुंचीं। उन्होंने जिला के अधिकारियों के साथ बैठक की, जिसमें राज्यसभा सांसद डॉ. सरफराज अहमद, सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, डीसी नमन प्रियेश लकड़ा, डीडीसी दीपक दुबे, अपर समाहर्ता विजय सिंह बिरुआ समेत कई अधिकारी मौजूद थे।

गांडेय विधानसभा क्षेत्र की नवनिर्वाचित विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन पहली बार गिरिडीह पहुंचीं। उन्होंने नए परिषदन भवन में जिला अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने विकास योजनाओं से संबंधित जानकारी अधिकारियों से ली और गांडेय विधानसभा क्षेत्र में चल रही विकास योजनाओं की पूरी जानकारी मांगी और उनकी समीक्षा की। कल्पना सोरेन ने अधिकारियों को विकास योजनाओं के संचालन और आम लोगों तक उनके लाभ पहुंचाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। बैठक के बाद विधायक कल्पना सोरेन क्षेत्र भ्रमण के लिए निकलीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments