Monday 16th of March 2026 02:34:31 AM
HomeBreaking News2021 में गौतम अडाणी की संपत्ति में 3.15 लाख करोड़ रुपये का...

2021 में गौतम अडाणी की संपत्ति में 3.15 लाख करोड़ रुपये का इजाफा

वारेन वफे और मुकेश अंबानी से भी ज्यादा तेजी से बढ़ी अडाणी की संपत्ति
वारेन वफे और मुकेश अंबानी से भी ज्यादा तेजी से बढ़ी अडाणी की संपत्ति

गौतम अडाणी की संपत्ति इस साल 43 बिलियन डॉलर से अधिक यानी करीब 3.15 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई और वे एशिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं।

ब्लूमबर्ग के मुताबिक, गौतम अडाणी की कुल संपत्ति 5.60 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गई है।

मार्केट एक्सपर्ट्स की मानना है कि अडाणी ग्रुप की कंपनियों के शेयर में जो इतनी तेज उछाल आई है, जिससे गौतम अडाणी की संपत्ति मुकेश अंबानी और यहां तक की दुनिया के सबसे बड़ा निवेशक और बर्कशायर हैथवे के मालिक वॉरेन बफे से भी तेजी से बढ़े हैं।

अडाणी ग्रुप की कंपनियों में विदेशी फंड मैनेजर्स के पास शेयर का बड़ा हिस्सा है, जिससे पब्लिक में फ्लोटेड शेयर्स की संख्या बहुत कम हो जाती है और इसके स्टॉक्स में उठापटक की आशंका हमेशा बनी रहती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments