गिरिडीह जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पांडेडीह में हुए जमीन विवाद में दो पक्षों में जमकर हुआ खुन्नी संघर्ष। पुलिस बना मुखदर्शक।
घटनास्थल पर पुलिस की मौजूदगी में दोनो पक्षों में पुलिस के सामने जमकर मारपीट हुआ। घटनास्थलल पर पुलिस मूकदर्शक बनी रही। जिसमें अरगाघाट निवासी एवं भाजपा नेता अशोक केशरी और उसका भतीजा टिंकू केशरी गंभीर रूप से घायल हो गए है। घायलों के इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है, जहां घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। वही स्थानीय महिलाओं के विरोध करने पर आरोपी भाग निकलें।
सुत्रो के अनुसार शनिवार दोपहर मनीष सिंह एवं रोहन सिंह अपने लोगों के साथ पांडेडीह में एक रैयती जमीन पर चारदीवारी का निर्माण करा रहा था। निर्माण कार्य की सूचना मिलते ही टिंकू केशरी अपने चाचा अशोक केशरी के साथ जमीन पर काम रोकने पहुंच कर मना किया। वही उन लोगो ने काम कराने का कारण पूछा।
इसी बीच दोनो को रोहन सिंह ओर उसके साथी लाठी और रॉड से मारपीट करना शुरू कर दिया। इधर अशोक ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि साजिश के तहत पुलिस के संरक्षण से पांडेयडीह के जमीन पर कब्जा करने के प्रयास में है।
इधर अशोक केशरी ने बताया कि जमीन उनकी पुस्तैनी है। रोहन सिंह ने का कहना है कि जिस जमीन को लेकर विवाद है, वो जमीन अशोक केशरी की दादी के वंशजों से चार माह पहले खरीदा था। लिहाजा, जब भी जमीन पर कोई काम कराने जाते है तो अशोक और उनका भतीजा टिंकू केशरी अड़चन पैदा करता है। पुरे मामले में थाना प्रभारी विनय राम ने कुछ भी कहने से इंकार किया है।