Wednesday 11th of February 2026 01:15:05 PM
HomeLatest Newsपिता ने पहचान में की भूल, जिंदा है गंगा, अपहरण की बताई...

पिता ने पहचान में की भूल, जिंदा है गंगा, अपहरण की बताई बात

उज्ज्वल दुनिया, पदमा(हजारीबाग)। हजारीबाग पदमा स्थित सूर्यपुरा के जिस लड़की गंगा की मौत की पुष्टि उसके पिता ने की थी, वह जिंदा है और सही सलामत बरामद कर ली गई है।

हजारीबाग के पदमा थाना में उसका बयान भी दर्ज किया गया।

पिछले पंद्रह दिन से गंगा कुमारी लापता थी।

इसी बीच गुरुवार को चतरा जिले के मयूरहंड स्थित महेशा जंगल से एक युवती का अधजला शव बरामद हुआ था।

इस खबर पर गंगा के पिता सूर्यपुरा निवासी नंदकिशोर मेहता को वहां बुलाया गया था।

उन्होंने शव का पांव देखकर उसे अपनी बेटी गंगा करार दिया था।

शुक्रवार को सहसा गंगा पदमा थाना पहुंची, तो सभी हैरान रह गए। उसने अपनी आपबीती बताई।

उसने बताया कि चार जुलाई को उसकी शादी होनी थी, इसी बीच घर से बाहर निकली, तो कुछ लोगों ने बोलेरो में खींच लिया और अपहृत कर एक कमरे में बंद कर दिया।

वहां उसके साथ एक महिला रहती थी, जो समय समय पर उसे खाना देती थी।

गंगा ने बताया कि उसके किसी पंकज नामक व्यक्ति बोलोरो में ले गया था। किसी तरह वह भागकर आयी है।

पदमा थाना प्रभारी ने बताया कि लड़की नाबालिग है, उसे फिलहाल माता-पिता को सुपुर्द किया जा रहा है, आगे की कार्रवाई जारी रहेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments