Friday 18th of October 2024 03:56:56 AM
HomeBreaking Newsखण्डेलवाल महिला संघ के कार्यकारिणी का हुआ गठन, 4 अगस्त को भव्य...

खण्डेलवाल महिला संघ के कार्यकारिणी का हुआ गठन, 4 अगस्त को भव्य सावन मेला का होगा आयोजनखण्डेलवाल महिला संघ के कार्यकारिणी का हुआ गठन, 4 अगस्त को भव्य सावन मेला का होगा आयोजन

खण्डेलवाल महिला संघ के कार्यकारिणी का हुआ गठन, 4 अगस्त को भव्य सावन मेला का होगा आयोजनमहिला संघ के गठन के बाद पहला कार्यक्रम, सावन मेला का होगा आयोजन : रूना खण्डेलवाल

उज्ज्वल दुनिया संवाददाता हजारीबाग: खण्डेलवाल वैश्य पंचायत हजारीबाग द्वारा महिला संघ का गठन किया गया, जिसमें अध्यक्ष, सचिव सहित अन्य पदाधिकारियों का चयन किया गया। खण्डेलवाल महिला संघ की पहली कार्यकारिणी की बैठक अतिथि भवन के सभागार में रविवार देर शाम आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संघ की अध्यक्ष रूना खण्डेलवाल ने की और संचालन सचिव रूपा खण्डेलवाल ने किया।

बैठक में सर्वसम्मति से कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया, जिसमें निम्नलिखित सदस्य शामिल हैं: लता ढोकरिया, सरिता दुसाद, रानी ढोकरिया, निधि कूलवाल, परीता ताम्बी, पलक वैध, सारिका दुसाध, इति दुसाध, भारती दुसाध, प्रिया दुसाध, स्तुति दुसाध, अंकिता नाटाणी, आरती कूलवाल, बबीता दुसाध, पायल दुसाध, अर्चना दुसाध, वंदना ढोकरिया।

कार्यकारिणी के गठन के बाद विभिन्न विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। चर्चा के दौरान भगवान भोलेनाथ के पावन माह सावन के उपलक्ष्य में सावन मेला आयोजित करने पर विचार-विमर्श किया गया। सर्वसहमति से आगामी 4 अगस्त, रविवार को अतिथि भवन के सभागार में भव्य सावन मेला आयोजित किया जाएगा। इस मेले में बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के खेल, महिलाओं के लिए सावन के झूले और अन्य आकर्षण शामिल होंगे। सावन मेला के कोऑर्डिनेटर के रूप में सरिता दुसाध को चयनित किया गया है।

खंडेलवाल महिला संघ के गठन के बाद यह पहला कार्यक्रम है, जिसे लेकर महिलाओं में काफी उत्साह और उमंग है। सभी सदस्य कार्यक्रम को बेहतर तरीके से संपन्न करने के लिए एकता के साथ कार्य कर रही हैं। इस मौके पर अध्यक्ष रूना खण्डेलवाल ने कहा, “खंडेलवाल महिला संघ के गठन के बाद यह पहला कार्यक्रम सावन मेला का है, जो ऐतिहासिक रूप से संपन्न होगा। यह कार्यक्रम समाज के प्रति एक सार्थक संदेश के रूप में उभरेगा। सभी नवनियुक्त कार्यकारिणी सदस्यों को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।”

खंडेलवाल वैश्य पंचायत के अध्यक्ष राहुल वैध और सचिव पवन रावत ने खण्डेलवाल महिला संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, “महिलाओं द्वारा आयोजित सावन मेला निश्चित रूप से ऐतिहासिक रूप से संपन्न होगा और समाज के प्रति एक बेहतर संदेश के साथ कार्य करेगा। हमारी शुभकामनाएं खंडेलवाल महिला संघ के साथ हैं।”

यह जानकारी खण्डेलवाल वैश्य पंचायत के मीडिया प्रभारी रितेश खण्डेलवाल ने दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments