Friday 3rd of April 2026 12:15:37 PM
HomeLatest Newsनक्सलियों के बिछाये गये प्रेशर बम विस्फोट से लोहरदगा में बुजुर्ग की...

नक्सलियों के बिछाये गये प्रेशर बम विस्फोट से लोहरदगा में बुजुर्ग की मौत

लोहरदगा में नक्सलियों द्वारा बिछाए गए प्रेशर बम की चपेट में आने से एक ग्रामीण की मौत हो गयी है. ये घटना रविवार की है. नक्सली पुलिस को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से जंगलों में बम छिपाकर रखते हैं. कई बार ग्रामीण इसकी चपेट में आ गये हैं. एक बार फिर एक बुजुर्ग हीरालाल भगत जंगल में प्रेशर बम की चपेट में आ गये. इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी.

पेशरार थाना क्षेत्र की घटना

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार लोहरदगा जिले के पेशरार थाना क्षेत्र के बुलबुल गांव निवासी 60 वर्षीय हीरालाल भगत ग्रामीणों के साथ मछली साग चुनने जंगल में गए हुए थे. इसी दौरान हीरालाल भगत का पैर बम पर पड़ गया. बम पर पैर पड़ने से बम विस्फोट हो गया. इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई.

क्षेत्र में भय का माहौल बना

हीरालाल भगत की मौत के बाद क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है. उग्रवादियों द्वारा पुलिस को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से आए दिन जंगलों में बम लगा दिए जाते हैं. इसकी चपेट में कई बार ग्रामीण भी आ जाते हैं.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments