Sunday 29th of March 2026 10:08:28 PM
HomeBreaking Newsरांची के स्मार्ट सिटी, धुर्वा और हटिया में पाइपलाइन से पहुंचेगी घरेलू...

रांची के स्मार्ट सिटी, धुर्वा और हटिया में पाइपलाइन से पहुंचेगी घरेलू गैस

रांची: धुर्वा स्थिति निर्माणाधिन रांची स्मार्ट सिटी क्षेत्र में जल्द ही एक सीएनजी स्टेशन और दो पीएनजी डीआर स्टेशन का निर्माण शुरु होगा । कंप्रेस्ड नेचुरल गैस के लिए सीएनजी स्टेशन और पाइप्ड नेचुरल गैस के डोमेस्टिक सप्लाई के लिए दो पीएनजी डिस्ट्रिक्ट रेगुलेटिंग स्टेशन का निर्माण गैस ऑथरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड की ओर से किया जाएगा ।

स्मार्ट सिटी में गेल इंडिया बनाएगा सीएनजी स्टेशन
स्मार्ट सिटी में गेल इंडिया बनाएगा सीएनजी स्टेशन

स्मार्टसिटी में बन रहा है CNG गैस स्टेशन

गुरुवार दिनांक 5 अगस्त 2021 को इन तीन स्टेशन के निर्माण के लिए रांची स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन के महाप्रबंधक (तकनीकि) राकेश कुमार नंदक्योलियार नें गेल इंडिया लिमिटेड के डीजीएम (सीजीडी) बीपी टोपो को स्मार्ट सिटी क्षेत्र में तीन प्लॉट का प्रोविजनल एलॉटमेंट लेटर दिया है । इस मौके पर रांची स्मार्ट सिटी के महाप्रबंधक राकेश कुमार नंदक्योलियार ने गेल के डीजीएम को बधाई दी और उम्मीद जतायी कि सीएनजी स्टेशन और डीआरएस का निर्माण त्वरित गति से होगा । उन्होंने कहा कि इन स्टेशन के निर्माण के बाद रांची स्मार्ट सिटी में रहनेवाले लोगों को तो इसका लाभ मिलेगा ही आसपास के उपभोक्ता भी लाभान्वित होंगे ।

डीआर स्टेशन से होगी आपूर्ति

गौरतलब है कि गेल इंडिया लिमिटेड इस जमीन के एवज में रिजर्व प्राइज के दर से जमीन की कीमत अदा करेगा। इसका निर्णय मुख्य सचिव, झारखंड सरकार की अध्यक्षता में गठित राज्यस्तरीय उच्चाधिकार प्राप्त उच्चस्तरीय कमिटी की ओर से लिया जा चुका है । गेल इंडिया लिमिटेड के डीजीएम (सीजीडी) बीपी टोपो ने कहा कि हमारी कोशिश होगी कि एक साल के अंदर सीएनजी स्टेशन और डिस्ट्रिक्ट रेगुलेटिंग स्टेशन बनकर तैयार हो जाये । यहां से हम डोमेस्टिक, कॉमर्सियल और इंडस्ट्रियल क्षेत्र में गैस आपूर्ति कर सकेंगे ।

हटिया, धुर्वा और एचईसी क्षेत्र के घर-घर होगी आपूर्ति

सीएनजी स्टेशन से कॉमर्सियल और निजी वाहनों को सीएनजी मिल पाएगा । उन्होंने ये भी कहा कि केवल स्मार्ट सिटी हीं नहीं, पूरे हटिया, धुर्वा और एचईसी क्षेत्र के नागरिकों के घर तक पाइपलाइन से पहुंचनेवाले पीएनजी की आपूर्ति इन्हीं डीआर स्टेशन से होगी । इसीलिए स्मार्ट सिटी में तीन अलग-अलग क्षेत्रों में प्लॉट्स चिन्हित किया गया है, यहां से कहीब 60 हजार से ज्यादा हाउसहोल्ड का डोमेस्टिक कनेक्शन जुड़ेगा ।

प्रोविजनल एलॉटमेंट प्रदान करने के वक्त रांची स्मार्ट सिटी की ओर से महाप्रबंधक के साथ-साथ मुख्य वित्त पदाधिकारी ज्योति पुष्प, कंपनी सेक्रेटरी बिपिन बिहारी साह, प्रोजेक्ट मैनेजर (कंस्ट्रक्शन) मदनगोपाल चौधरी, जन संपर्क पदाधिकारी अमित कुमार व अन्य मौजूद रहें ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments