झारखंड में डॉक्टरों की जान खतरे में, डॉक्टरों पर जानलेवा हमलों के विरोध में 1 मार्च को राज्य के डॉक्टर हड़ताल पर | Ujjwal Duniya

लोगों की जान बचाने वाले डॉक्टरों को झारखंड में अपराधियों से अपनी जान के लाले पड़ गये हैं। राजधानी रांची के सदर थाना क्षेत्र के जयप्रकाश नगर इलाके में हड्डी के विशेषज्ञ डॉक्टर अंचल कुमार पर जानलेवा हमला हुआ है।.कुछ दिनों पहले गढ़वा में एक डॉक्टर भी पर भी इसी तरह का हमला किया गया जिसके विरोध में गढ़वा में डॉक्टर अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रहे हैं। इस बीच पेटरवार में भी एक सुरक्षाकर्मी के साथ भी मारपीट की खबर आयी है।

ताजा हमला डॉ अंचल कुमार पर हुआ है। उनपर कुल्हाड़ी से वार किया गया है जिससे उनका सिर फट गया हैं। अंचल कुमार को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात की जानकारी मिलने के बाद सदर थाने की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और जांच में जुटी गयी।डॉक्टर अंचल पर हमला किस कारण किया गया, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है। सदर थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने कहा कि पुलिस इसकी जांच में जुटी हुई है।

चिकित्सकों पर लगातार हमले से झासा और आईएमए में आक्रोश

राज्य में चिकित्सकों पर हो रहे लगातार हमलों से झासा में आक्रोश है। हाल के इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए), झासा और सरकारी डॉक्टरों की आपातकालीन बैठक रविवार को आईएमए भवन में हुई, जहां डॉक्टरों का निर्णय लिया कि राज्यभर के डॉक्टर एक मार्च को हड़ताल पर रहेंगे। हालांकि रविवार को जो बैठक हुई उसमें विशेष रूप से गढ़वा में डॉक्टरों के साथ हुई मारपीट के रूप में हड़ताल की घोषणा हुई थी, अब उसमें डॉ अंचल के साथ हुई जुड़ गयी है। बता दें, गढ़वा में डॉक्टरों से मारपीट की घटना के बाद डॉक्टर पहले से ही अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। इमरजेंसी की सेवाओं को छोड़कर अब पूरे राज्य में आंदोलन की तैयारी है। डॉक्टरों का कहना है कि जामताड़ा, धनबाद, हजारीबाग की घटना के बाद भी सरकार की ओर से आरोपितों के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिए जाने से वे आक्रोशित है। डॉक्टरों के प्रति सरकार का रवैया उदासीन है, इसलिए उन्हें ऐसा कदम उठाना पड़ रहा है। बता दें, सिविल सर्जन ऑफिस गढ़वा में पिछले दिनों सिविल सर्जन, सदर हॉस्पिटल डीएस और डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम मैनेजर के साथ गाली-गलौच के बाद मारपीट की गयी थी।

%d bloggers like this: