Tuesday 24th of March 2026 07:24:50 PM
HomeBreaking Newsदीपक प्रकाश अपने सात दिवसीय सांगठनिक दौरे पर आज जाएंगे संथाल परगना

दीपक प्रकाश अपने सात दिवसीय सांगठनिक दौरे पर आज जाएंगे संथाल परगना

सभी 7जिलों के 18 विधानसभा क्षेत्र के कार्यक्रम में होंगे शामिल
सभी 7 जिलों के 18 विधानसभा क्षेत्र के कार्यक्रम में होंगे शामिल

प्रदेश भाजपा ने सांगठनिक मजबूती के साथ राज्य सरकार के खिलाफ सदन से सड़क तक आन्दोलन का बिगुल फूंक दिया है। पार्टी के प्रदेश प्रभारी एवम राष्ट्रीय महामंत्री सांसद दिलीप सैकिया का तीन दिवसीय झारखंड प्रवास सम्पन्न हुआ और आज से प्रदेश अध्यक्ष संथाल परगना क्षेत्र के प्रवास पर निकल रहे।

प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश के संथाल प्रवास के बारे में बताते हुए पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवम संथाल परगना प्रमंडल के प्रभारी डॉ प्रदीप वर्मा ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश 4 सितंबर की सुबह रांची से देवघर केलिये प्रस्थान करेंगे। प्रदीप वर्मा ने बताया कि दीपक प्रकाश देवघर में जिला कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद सारठ, मधुपुर और देवघर विधानसभा क्षेत्र की बैठक में शामिल होंगे।

5 सितंबर को प्रदेश अध्यक्ष गोड्डा में जिला कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद गोड्डा,महगामा और पोड़ैयाहाट विधानसभा क्षेत्र की बैठक में शामिल होंगे । 6 सितंबर को अध्यक्ष जी दुमका ज़िला कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद शिकारीपाड़ा,जामा, जरमुंडी एवम दुमका विधानसभा क्षेत्र की बैठक को संबोधित करेंगे। 7 सितंबर को प्रदेश अध्यक्ष जामताड़ा प्रवास पर रहेंगे। जहाँ वे जामताड़ा ज़िला के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करने के बाद नाला और जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र की बैठक में भाग लेंगे।

8सितंबर को दीपक प्रकाश जी पाकुड़ के कार्यकर्ताओं के जिला सम्मेलन को संबोधित करेंगे। 9 सितंबर को पाकुड़ ज़िला के पाकुड़ ,लिट्टीपाड़ा एवम महेशपुर विधानसभा क्षेत्र की बैठक में शामिल होने के बाद साहेबगंज के लिये प्रस्थान करेंगे। 10 सितंबर को प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश साहेबगंज के जिला कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करने के बाद राजमहल,बोरियो और बरहेट विधानसभा क्षेत्र के बैठक में शामिल होंगे।

प्रदीप वर्मा ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष जी सभी जिलों में जनजाति सम्मेलन एवम प्रबुद्ध जनों की बैठक को भी संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि 11 सितंबर को दीपक प्रकाश रांची लौटेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments