Tuesday 3rd of March 2026 01:12:25 PM
HomeBreaking Newsदुमकाः खौफनाक अंदाज में खत्म हुई अमित और अन्नू की प्रेम कहानी

दुमकाः खौफनाक अंदाज में खत्म हुई अमित और अन्नू की प्रेम कहानी

पहले लड़की की मिली लाश, अब लड़के का शव बरामद
पहले लड़की की मिली लाश, अब लड़के का शव बरामद

दुमका के रसिकपुर ग्वालापाड़ा से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। वहां अमित यादव नाम के शख्स की लाश एक पिलर पर लटकी मिली। प्रथम दृष्टि में इसे मारकर लटकाया गया बताया जा रहा है। मृतक अमित यादव ने एक लड़की के साथ भागकर अंतरजातीय विवाह किया था। उसके साथ भागी लड़की ने पहले ही सुसाइड कर अपनी जान दे दी थी और अब अमित यादव की भी पिलर से लटकी लाश मिली।

अमित की जेब से मिला सुसाइड नोट

नगर थाना पुलिस को सूचना मिली कि रसिकपुर के ग्वालापाड़ा में एक निर्माणाधीन मकान के पिलर से एक युवक का शव लटका हुआ है । नगर थाना प्रभारी दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे । पुलिस ने शव को उतारा और तलाशी ली, तो उसके पॉकेट से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ । मृतक की पहचान रसिकपुर निवासी अमित यादव के रूप में की गई है ।

परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

मृतक के चाचा अजीत यादव के लिखित आवेदन पर नगर थाना में हत्या का मामला दर्ज किया गया है । उसमें मृतक के साले टाइगर राय और सोनू राय, सास रेखा देवी व ननिया सास को नामजद आरोपी बनाया गया है । मृतक अमित यादव के चाचा ने बताया कि अमित ने एक भूमिहार की लड़की से भागकर शादी की थी, जबकि वह यादव जाति का था। इसके बाद लड़की और लड़का दोनों की हत्या कर दी गई और उसे आत्महत्या का रूप देने की साजिश चल रही है।

मृतक के चाचा ने जो कहानी बताई

मृतक के चाचा ने बताया कि अमित ने अप्रैल 2020 में अन्नू नामक लड़की से अंतरजातीय प्रेम विवाह किया था ।  इस विवाह से दोनों के घरवाले नाराज थे । अमित ने घर और परिवार को छोड़कर रसिकपुर में ही किराए के मकान में रहने लगा था । वह दैनिक मजदूरी कर अपना घर चला रहा था । इसी बीच एक दुर्घटना में उसका पैर टूट गया । रुपये के अभाव में इलाज नहीं हो पा रहा था । अमित की पत्नी अन्नू ने अमित के घरवालों से मदद मांगी तो घरवालों ने अमित से तलाक लेने की शर्त रख दी । आरोप है कि धोखे से अन्नू से सादे कागज पर हस्‍ताक्षर भी करवा लिया गया था ।

अन्नू ने अपने घर में ही फांसी लगा ली

अन्नू को जब इसका अहसास हुआ कि अमित के घरवाले तलाक दिलवाने पर तुले हुए हैं, तो 25 जून 2020 को उसने किराए के घर में ही फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी थी । आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप में अमित के घरवालों को जेल भी जाना पड़ा । उधर, अन्नू के घरवालों ने उसकी मौत का जिम्मेवार अमित को ठहराने लगे । इसको लेकर अमित को हमेशा अपने ससुरवालों से तकरार होता था । आरोप है कि दो दिन पूर्व भी ससुरालवालों ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी । बुधवार को संदिग्ध परिस्थिति में अमित का शव मिलने से परिजन इसे हत्या मानकर प्राथमिकी दर्ज कराया है ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments