Monday 16th of March 2026 03:36:01 AM
Homecongressपीएम मोदी पर विवादित टिप्पणी: तेजस्वी यादव के खिलाफ दिल्ली समेत कई...

पीएम मोदी पर विवादित टिप्पणी: तेजस्वी यादव के खिलाफ दिल्ली समेत कई राज्यों में शिकायतें दर्ज

 

नई दिल्ली: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव कानूनी पचड़े में फंसते नजर आ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर उनके खिलाफ दिल्ली, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में शिकायतें दर्ज की गई हैं।

ताज़ा मामला दिल्ली का है, जहां भाजपा दक्षिणी दिल्ली ज़िला उपाध्यक्ष के एस दुग्गल ने शुक्रवार को गोविंदपुरी थाने में शिकायत दर्ज कराई। दुग्गल ने आरोप लगाया कि आरजेडी के आधिकारिक ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) हैंडल से शुक्रवार सुबह एक पोस्ट किया गया, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर के साथ आपत्तिजनक टिप्पणी लिखी गई थी। उनका कहना है कि यह पोस्ट तेजस्वी यादव के निर्देश पर किया गया और इससे देशभर के लोगों की भावनाएं आहत हुईं। पोस्ट की प्रति भी सबूत के तौर पर पुलिस को सौंपी गई है।

यह मामला अकेला नहीं है। इससे पहले महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में भी तेजस्वी यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं। यूपी के शाहजहांपुर में भाजपा महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता ने सदर बाजार थाने में शिकायत दर्ज कराई, जबकि महाराष्ट्र में भी एक भाजपा नेता ने उनके खिलाफ कदम उठाया है।

लगातार बढ़ते मामलों के बीच तेजस्वी यादव की टिप्पणी को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा और यह उनके राजनीतिक व कानूनी संकट को और गहरा सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments