Monday 30th of March 2026 01:19:14 PM
HomeBreaking Newsअपराधियों के गोली से बाल

अपराधियों के गोली से बाल

गोलीबारी में क्षतिग्रस्त सुरेश यादव की गाड़ी


सिमरिया।टेरर फंडिंग के नाम से चर्चित टंडवा कोयलांचल क्षेत्र में अपराधियों का तांडव इनदिनों थमने का नाम नहीं ले रहा है। विस्थापित ट्रक ऑनर एसोसिएशन अध्यक्ष सह कोयला व्यवसाई सुरेश यादव के घर के निकट उनके स्कॉर्पियो गाड़ी पर मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए तीन अज्ञात अपराधियों ने की फायरिंग।

घटना टंडवा थाना क्षेत्र के मिस्रोल गांव की है। घटना की सूचना मिलते ही टंडवा पुलिस पहुँची। इंस्पेक्टर प्रमोद पांडेय घटनास्थल पर मामले की पड़ताल में जुटे। अपराधियों की धरपकड़ को ले अभियान जारी। घटना के बाद मगध-आम्रपाली में मचा हड़कंप।

इधर टंडवा के कोयलांचल क्षेत्र में हो रही गोली बारी कर अपराधियों ने पुलिस प्रशासन को खुली चुनौती दे रहे हैं। इस घटना ने चतरा पुलिस की चिंता बढ़ा दी है। वहीं दूसरी तरफ इस घटना से क्षेत्र की जनता भयभीत हैं।

कोयला कारोबारी सुरेश यादव की फाइल तस्वीर
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments