Friday 13th of March 2026 12:52:34 AM
HomeBreaking Newsमुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन देंगे झारखंड मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना के तहत माताओं-बहनों...

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन देंगे झारखंड मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना के तहत माताओं-बहनों को सौगात, 24 अगस्त को हजारीबाग में होगा कार्यक्रम

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन देंगे झारखंड मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना के तहत माताओं-बहनों को सौगात, 24 अगस्त को हजारीबाग में होगा कार्यक्रम

हजारीबाग, 23 अगस्त 2024। झारखंड मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना के तहत मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन 24 अगस्त को हजारीबाग के नगवां स्थित सिंदूर मैदान में विशेष कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री माताओं और बहनों को विशेष सौगात देंगे।

कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त नैंसी सहाय और पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने स्थल पर जाकर तैयारियों का जायज़ा लिया। इस दौरान, उन्होंने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ संयुक्त ब्रिफिंग की, जिसमें कार्यक्रम के दौरान दायित्वों के निर्वहन और सुरक्षा उपायों पर चर्चा की गई।

उपायुक्त ने निर्देशित किया कि सभी दंडाधिकारियों और पुलिस बल को सजग रहकर अपने कार्यों का निर्वहन करना होगा और किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरतनी होगी।

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। ट्रैफिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए भी विशेष प्लान तैयार किया गया है। कार्यक्रम स्थल पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल की तैनाती की गई है ताकि कार्यक्रम बिना किसी समस्या के संपन्न हो सके।

प्रशासनिक तैयारियों का अंतिम चरण चल रहा है और स्थानीय प्रशासन पूर्ण रूप से इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तत्पर है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments