Saturday 28th of March 2026 09:37:01 AM
HomeLatest Newsएडीजे उत्तम आनंद मामले में छानबीन के लिए हजारीबाग पहुंची सीबीआई की...

एडीजे उत्तम आनंद मामले में छानबीन के लिए हजारीबाग पहुंची सीबीआई की टीम

उज्ज्वल दुनिया, हजारीबाग। धनबाद में ऑटो के धक्के से हुई एडीजे उत्तम आनंद की मौत के मामले में छानबीन करने के लिए सीबीआई की टीम रविवार की शाम हजारीबाग पहुंची।

यहां धनबाद जिला एवं सत्र न्यायाधीश आठ उत्तम कुमार आंनद की मौत के मामले में जांच कर रही सीबीआई की टीम हजारीबाग शिवपुरी स्थित उनके आवास पर पहुंची।

बताया जा रहा है कि एडीजे के परिजनों से सीबीआई की टीम ने कई मामलों की जानकारी ली है।

उनके परिवार वालों ने ही आरोप लगाया है कि एडीजे उत्तम आनंद की साजिश के तहत हत्या की गई है।

इसी मामले में विभिन्न बिन्दुओं पर जानकारी लेने के लिए सीबीआई की टीम ने उनके घर के सदस्यों से पूछताछ की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments