Saturday 27th of June 2026 11:19:43 PM
HomeBlogब्रिटिश प्रतिबंधों के उल्लंघन 40 महीने की जेल

ब्रिटिश प्रतिबंधों के उल्लंघन 40 महीने की जेल

लंदन: ब्रिटेन में एक अदालत ने रूस के पूर्व मंत्री दिमित्री ओवस्यान्निकोव को ब्रिटिश प्रतिबंधों के उल्लंघन के आरोप में शुक्रवार को 40 महीने (3 साल 4 महीने) की जेल की सजा सुनाई है। यह प्रतिबंध 2014 में यूक्रेन के क्रीमिया क्षेत्र के रूस द्वारा अवैध अधिग्रहण के बाद लगाए गए थे।

ओवस्यान्निकोव, जो राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा क्रीमिया के सेवास्तोपोल के गवर्नर नियुक्त किए गए थे, पहले व्यक्ति हैं जिन्हें इन प्रतिबंधों के उल्लंघन का दोषी ठहराया गया है।

ब्रिटिश अभियोजन पक्ष के अनुसार, उन्होंने अपने परिवार के सदस्यों, विशेष रूप से पत्नी और भाई के माध्यम से, ब्रिटेन में बैंक खाता खोलकर लाखों की राशि प्राप्त की। इन लेन-देन के जरिये उन्होंने प्रतिबंधों को दरकिनार किया।

दक्षिण लंदन की साउथवार्क क्राउन कोर्ट ने उन्हें फरवरी 2023 से जनवरी 2024 के बीच प्रतिबंधों के उल्लंघन के छह आरोपों और मनी लॉन्ड्रिंग के दो मामलों में दोषी पाया।

ब्रिटेन की क्राउन प्रॉसिक्यूशन सर्विस के जूलियस कैपॉन ने कहा, “उन्हें पता था कि 2017 से ही उन पर ब्रिटेन के प्रतिबंध लागू हैं, फिर भी उन्होंने जानबूझकर कानून का उल्लंघन किया।”

ओवस्यान्निकोव के भाई अलेक्सी ओव्स्यानिकोव (47) को बच्चों की स्कूल फीस चुकाने के लिए प्रतिबंधों के उल्लंघन के दो मामलों में दोषी ठहराया गया, लेकिन तीन अन्य मामलों में बरी कर दिया गया। उन्हें 15 महीने की निलंबित सजा दी गई।

ओवस्यान्निकोव की पत्नी एकातेरिना को उन पर लगाए गए चार आरोपों से बरी कर दिया गया, जिसमें उन पर 76,000 पाउंड (लगभग ₹97 लाख) ट्रांसफर करने का आरोप था।

तीनों आरोपी रूसी नागरिक हैं, हालांकि ओवस्यान्निकोव और उनके भाई के पास ब्रिटिश पासपोर्ट भी हैं, क्योंकि उनके पिता इंग्लैंड में पैदा हुए थे।

यह मामला ब्रिटेन द्वारा 2019 में लागू किए गए रूस प्रतिबंधों के उल्लंघन पर पहला अभियोजन है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments