Wednesday 11th of February 2026 03:58:17 PM
HomeBreaking Newsबोकारोःएमजीएम स्कूल में पढ़ने वाले ग्यारहवीं के तीन छात्र दामोदर नदी के...

बोकारोःएमजीएम स्कूल में पढ़ने वाले ग्यारहवीं के तीन छात्र दामोदर नदी के तेज धार में बहे

दामोदर नदी की तेज धार में बह गये तीन बच्चे
दामोदर नदी की तेज धार में बह गये तीन बच्चे
  • मौके पर पहुंची हरला थाना पुलिस ,
  • साथ आये एक बच्चे के साथ कर रही है पूछताछ
  • 9 बच्चे आए थे भतुआ दामोदर नदी श्मशान घाट में नहाने
  • सभी बच्चे घर से ट्यूशन पढ़ने और क्रिकेट खेलने की बात का कर घर से सुबह 5 बजे निकले थे
  • नदी में बहे तीनों बच्चे सेक्टर 3, सेक्टर 9 और सेक्टर 12 थाना क्षेत्र के बाघराय बेड़ा के रहने वाले हैं

इन बच्चों के साथ आए विपिन कुमार ने बताया कि 9 बच्चे इस दामोदर नदी में नहाने के लिए आए थे 5 बच्चे नदी के ऊपर खड़े थे 4 बच्चे दामोदर नदी में नहाने उतरे इसी दौरान शुभम नाम का छात्र गड्ढे में डूबने लगा तो उसे बचाने के लिए गोलू उसके पास किया वह भी पानी की तेज धार में बहने लगा इसको देख हर्ष भी उसे बचाने के लिए पानी में उतरा उसे भी पानी की तेज बहाव अपने आगोश में ले लिया । इसी दौरान हर्ष को बचाने के लिए विपिन आगे बढ़ा उसे नदी किनारे उसने पकड़ कर ले भी आया लेकिन पानी की तेज धार हर्ष को भी अपने आगोश में ले लिया और देखते ही देखते थे वो तो उतर गए ।

वही विपिन ने बताया कि बाकी पांच दोस्त सभी को छोड़कर भागने के लिए कह रहे थे, लेकिन विपिन ने इसकी सूचना स्थानीय लोगों को दी । स्थानीय लोगों की सूचना पर हरला थाना पुलिस मौके पर पहुंची । इसकी सूचना चास के अंचलाधिकारी को दी गई पुलिस ने विपिन को पूछताछ के लिए थाने ले गई है । चास अधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि बच्चों की खोज करने के लिए गोताखोर बुलाने की तैयारी की जा रही है ताकि जल्द से जल्द बच्चों को निकाला जा सके।

इस घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है वही मौके पर स्थानीय लोगों की और परिजनों की भीड़ लगी हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments