Thursday 2nd of April 2026 12:26:25 PM
HomeBreaking News17 सितम्बर से 7 अक्टूबर तक भाजयुमो का "सेवा और समर्पण सप्ताह"

17 सितम्बर से 7 अक्टूबर तक भाजयुमो का “सेवा और समर्पण सप्ताह”

सार्वजनिक जीवन में प्रधानमंत्री मोदी के 20 साल पूरा होने पर सेवा सप्ताह मनाएगा भाजयुमो
प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर “सेवा एवं समर्पण सप्ताह” मनाएगा भाजयुमो

नई दिल्ली/ रांची । 17 सितम्बर को प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन है। इसके साथ ही सार्वजनिक जीवन में पीएम मोदी के 20 वर्ष पूरे हो जाएंगे। 17 सितम्बर 2001 को ही प्रधानमंत्री मोदी गुजरात की सीएम बने थे। उसके बाद से वे एक भी चुनाव नहीं हारे हैं। इसी खुशी में भारतीय जनता युवा मोर्चा 17 सितम्बर से 7 अक्टूबर तक सेवा और समर्पण सप्ताह मना रहा है।

नव भारत मेले का होगा आयोजन

भाजपा के राष्ट्रीय आध्यक्ष जे पी नड्डा एवं भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या के नेतृत्व में चलने वाले इस कार्यक्रम में देश भर की हर जिला ईकाई लोगों के बीच प्रधानमंत्री मोदी के पिछले सात साल की उपलब्धियों को रखेगी। इतना ही नहीं, हर जिले में एक नव-भारत मेले का भी आयोजन होगा ।

सत्ता में प्रधानमंत्री मोदी के 20 साल पूरे

प्रधानमंत्री मोदी लगातार 13 साल तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहे, इसके बाद वो पिछले सात सालों से देश के प्रधानमंत्री हैं। इन 20 सालों में उन्होने एक दिन की भी छुट्टी नहीं ली है। तेजस्वी सूर्या ने बताया कि लगातार 20 सालों तक सत्ता में रहने पर भी प्रधानमंत्री मोदी के दामन पर कोई दाग नहीं लगा सकता। उन्होने गुजरात और देश की जो सेवा की है, उसे करना आम इंसान के लिए संभव नहीं है. ऐसा तो कोई महापुरुष ही कर सकता है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments