
इंफाल। मणिपुर में 60 विधानसभा सीटों के लिए सुबह 8 बजे से मतगणना जारी है। मणिपुर की सभी 60 सीटों पर रुझान सामने आ गए हैं। रुझानों में भाजपा राज्य में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।
मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने रुझानों पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि अभी अंतिम नतीजे आने दीजिए। हमें बहुमत मिलेगा। मुख्यमंत्री के नाम पर फैसला केंद्रीय नेतृत्व लेगा, मेरा काम है राज्य के लिए काम करना।
मणिपुर में दो चरणों में विधानसभा चुनाव संपन्न हुए थे। पहले चरण का मतदान 28 फरवरी को और दूसरे चरण का मतदान 5 मार्च को हुआ था। 60 विधानसभा सीटों वाले राज्य मणिपुर में वर्तमान में 12वीं विधानसभा अस्तित्व में है, जिसका गठन 15 मार्च 2017 को हुआ था। वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल 19 मार्च 2022 को समाप्त हो रहा है। राज्य में अभी भाजपा गठबंधन की सरकार है। यहां के मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह हैं।