भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) ने आत्महत्या कर ली है। आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) की आत्महत्या की खबर आने के बाद इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) ने वाराणसी के एक होटल में फांसी लगाकर जान दे दी है। आकांक्षा दुबे ने भोजपुरी की कई हिट फिल्मों में काम किया है।
रिलीज हुआ आखिरी गाना
आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) की आत्महत्या के कुछ घंटे पहले ही उनका आखिरी गाना ‘ये आरा कभी हारा नहीं’ रिलीज हुआ है। गाने के वीडियो को पवन सिंह और आकांक्षा पर फिल्माया गया है। गाने के बोल जावेद अख्तर और इमामुद्दीन ने दिए हैं और म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया है। इस गाने के वीडियो को कुछ देर में 4 लाख से ज्यादा व्यूज मिल
समर सिंह के साथ रिश्ते में थीं आकांक्षा
भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे पिछले काफी समय से समर सिंह के साथ रिश्ते में थीं। वह आए दिन सोशल मीडिया पर समर सिंह के लिए अपना प्यार जाहिर करती रहती थीं। आकांक्षा और समर की जोड़ी फैंस को खूब पसंद आती थी।
इन म्यूजिक वीडियो में कर चुकी हैं काम
आकांक्षा दुबे ने भोजपुरी इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत राकेश मिश्रा के म्यूजिक वीडियो ‘तू जवान हम लइका’ से की थी। यह म्यूजिक वीडियो काफी सफल रहा था। इसके बाद आकांक्षा बुलेट पे जीजा, करवटिया जैसे कई भोजपुरी म्यूजिक वीडियो में भोजपुरी के हर सितारों के साथ काम कर चुकी हैं।
आकांक्षा दुबे ने चार दिन पहले ही अपने सोशल मीडिया पर आखिरी पोस्ट साझा किया था। जिसमें वह कह रही हैं कि बुरी कल भी नहीं थी और अच्छी आज भी नहीं हूं।