उज्जवल दुनिया संवाददाता: चतरा। बुधवार को नवनिर्वाचित चतरा सांसद कालीचरण सिंह नें माता भद्रकाली पूजा अर्चना करने पहुंचे।इस मौके पर मुख्य रूप से सिमरिया विधायक किशुन कुमार दास जीप उपाध्यक्ष बिरजु तिवारी जिला अध्यक्ष रामदेव सिंह भोगता महामंत्री डॉ मृत्युंजय सिंह,अंबिका सिंह उपस्थित थे । उन्होंने माता के मुख्य मंदिर में पूजा अर्चना के पश्चात शहस्त्र शिवलिंग महादेव मंदिर समेत अन्य देवालय में भी पूजा अर्चना किया । इस मौके सांसद कालीचरण सिंह को मंडल अध्यक्ष देवकुमार सिंह के नेतृत्व में 51 किलो का माला पहनाकर स्वागत किया । इस दौरान दर्जनों स्थानों पर इनका भव्य स्वागत किया गया । मौके पर उन्होंने पत्रकारों से कहा कि चतरा मे रेल के लिए प्रयास करूंगा । 500 करोड़ के भद्रकाली मन्दिर मास्टर प्लान के विकास पर कहा कि राज्य में भाजपा की सरकार के बाद कार्य करवाया जाएगा इस सरकार में विकास हो पाना सम्भव नही है छः महीने बाद राज्य में अपनी सरकार बनेगी , केंद्र में सरकार बनाने की बात पर उन्होंने कहा कि सरकार जरूर बनेगी । सरकारी हाई स्कूल की नौकरी छोड़कर राजनीति में आया हूँ । मेरी जीवन की राजनीति यात्रा 1986 में प्रारम्भ हुई उस समय प्रखण्ड अध्यक्ष हुआ करता था । राष्ट्रीय मंत्री महामंत्री बना अभी भी प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर हूँ । शिक्षा के सवाल पर भी उन्होंने राज्य सरकार को दोषी ठहराते हुए भाजपा सरकार बनने पर सुधार की बात कही । सिचाई के मामले उन्होंने कहा कि डैम नहर तालाब को बढ़ावा देकर सिचाई करवाएंगे । जिले में आईटीआई संस्थान बनकर तैयार रहने के मामले उन्होंने कहा कि राज्य के मंत्री सत्यानंद भोगता यही के है उनसे ये सवाल पूछे । इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में भाजपाई उपस्थित थे । फोटो

