Monday 30th of March 2026 11:47:03 AM
HomeLatest Newsबैंककर्मी बन महिला ने नौ लोगों को लगाया 80 लाख रुपए का...

बैंककर्मी बन महिला ने नौ लोगों को लगाया 80 लाख रुपए का चूना

उज्ज्वल दुनिया, हजारीबाग। हजारीबाग में नटवरलाल बन एक महिला ने नौ लोगों को करीब 80 लाख रुपए का चूना लगाया और फिर फरार हो गई।

एसबीआई में फिक्स डिपोजिट के नाम पर बैंककर्मी बनकर महिला ग्राहकों को झांसे में लेकर रकम लेती रही।

जब महीनों से उसके दर्शन नहीं हुए और न ही मोबाइल पर बात हुई, तब ग्राहकों का माथा ठनका।

बैंक में पता करने पर ऐसी किसी महिला के बैंककर्मी होने की बात से इनकार किया गया।

उसके बाद भुक्तभोगी ग्राहकों ने सदर थाने में महिला के खिलाफ आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई।

ग्राहकों के अनुसार स्टेट बैंक ऑफ इंडिया मुख्य शाखा हजारीबाग में टेबल पर बैठकर वह ग्राहकों को चूना लगाती रही और किसी को उसके कारनामे की भनक तक नहीं लगी।

ऐसे में ग्राहक इस मामले में बैंक की भूमिका को भी संदिग्ध बताते हैं।

बताया जाता है कि महिला बैंक में एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस का एजेंट थी।

इश्योरेंस की जगह लोगों को फिक्स डिपोजिट से पैसे कमाने का सब्जबाग दिखाने लगी।

जब काफी रकम इकट्ठा कर ली, तो अचानक सबसे पैसे लेकर फरार हो गई।

लोग इस महिला का नाम कहकशां निषाद बता रहे हैं।

उसने ग्राहकों से तीन से 20 लाख तक ठगे। दो लोगों से 10 और 50 हजार रुपए की ठगी की।

सभी ग्राहकों को फिक्स डिपोजिट के कागजात लेने के लिए अगले दिन बुलाया।

जब ग्राहक कागजात लेने के दिए दूसरे दिन बैंक पहुंचे, तो महिला का कहीं अता-पता नहीं पाया।

गहन जांच-पड़ताल के बाद ग्राहकों को यह पता चला है कि उस महिला ने यह सारी रकम किसी ननबैंकिंग कंपनी आईआईएफएल में जमा कराई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments