Thursday 12th of February 2026 02:13:51 AM
HomeBreaking NewsBCCL के सहायक प्रबंध अभियंता ने लगाई फांसी

BCCL के सहायक प्रबंध अभियंता ने लगाई फांसी

सहायक प्रबंध अभियंता ( इलेक्ट्रिक एंड मैकेनिकल ) विपिन कुमार की फाइल फोटो

बोकारो: बीसीसीएल सीवी एरिया की दहीबाड़ी परियोजना में पदस्थापित सहायक प्रबंध अभियंता ( इलेक्ट्रिक एंड मैकेनिकल ) विपिन कुमार ने बराकर स्थित आवास पर फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली है। रविवार सुबह जब घर साफ करने वाली आई तो दरवाजा खटखटाने के बाद भी नहीं खुला। इसके बाद वापस चली गई। फिर करीब 10 बजे गई तो दरवाजा नहीं खुलने पर आसपास लोगों को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। स्थानीय पुलिस ने आकर दरवाजा तोड़ा। घर के अंदर सहायक अभियंता का शव फांसी पर लटका था। इसके बाद बीसीसीएल अधिकारियों और विपिन कुमार के घरवालों को जानकारी दी गई।


विपिन कुमार ने 2017 में बीसीसीएल में योगदान दिया था। विपिन कुमार ने आईआईटी रुड़की से अध्ययन किया था। उनकी पत्नी लखनऊ में चिकित्सक हैं। मृतक अभियंता की 4 माह की बच्ची है। दो वर्ष पूर्व शादी हुई थी। दिसंबर माह में पत्नी यहां बच्चे के साथ आई थीं। विपिन ने नया साल का सेलिब्रेशन पत्नी के साथ ही किया। इसके बाद पत्नी बच्ची के साथ लखनऊ चली गई।

विपिन कुमार के पिता अलीगढ़ में हिंदुस्तान जिंक में कार्यरत हैं। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आसनसोल भेज दिया है। मौत की खबर सुनकर अभियंता सुकुमार राय, प्रबंधक युसी मंडल, सुमंतो राय, एनके सिंह आदि बराकर पहुंचे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments