Monday 30th of March 2026 05:50:25 PM
HomeBreaking Newsबलियापुर: सड़क दुघर्टना में दो युवक घायल

बलियापुर: सड़क दुघर्टना में दो युवक घायल

बलियापुर: निरसा बलियापुर मुख्य सड़क मार्ग सिंगियाटांड़ के पास बुधवार को हुई सड़क दुघर्टना में सुसनीलया गांव निवासी लखेश्वर कुमार टुडू व उनके साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।  समाजसेवी कुलदीप अग्रवाल ने इसकी सूचना बलियापुर थाना को दिया। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को एंबुलेंस के माध्यम से शहीद निर्मल महतो मेमोरियल अस्पताल धनबाद भेज दिया। घटना के तुरंत बाद आक्रोशित ग्रामीण हंगामा करने लगे। ग्रामीणों ने हाइवा वाहन के शीशे तोड़ दिए। घटना स्थल पर ही ग्रामीण जमें रहे। दुर्घटनाग्रस्त बाइक व हाइवा को जब्त कर लिया गया है। करीब एक घंटे तक सड़क जाम की स्थिति बनी रही।  थाना प्रभारी आशीष भारती के पहुंचने के बाद लोगों को समझाने बुझाने के बाद जाम हटा।
कैसे घटी घटना — केमिकल लदा हाइवा बलियापुर से निरसा की ओर जा रही थी। वहीं दो युवक बाइक में सवार होकर निरसा से बलियापुर लौट रहा था। इसी बीच सिंगियाटांड़ के पास घटना घटी।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments