Sunday 29th of March 2026 12:28:18 AM
HomeLatest Newsबंगाल में केंद्रीय मंत्री Dharmendra Pradhan की रैली में हमला, भाजपा कार्यकर्ता का...

बंगाल में केंद्रीय मंत्री Dharmendra Pradhan की रैली में हमला, भाजपा कार्यकर्ता का सिर फोड़ा

पश्चिम बंगाल में चुनावी हिंसा का दौर बढ़ता जा रहा है। आज केंद्रीय मंत्री Dharmendra Pradhan की रैली पर हमला बोला गया। इस घटनाक्रम में भाजपा का एक कार्यकर्ता बुरी तरह घायल हो गया। धर्मेंद्र प्रधान ने इस घटना पर दुख जताया और इसके लिए तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदार ठहराया।

हाई प्रोफाइल सीट नंदीग्राम में केंद्रीय मंत्री धर्मेंन्द्र प्रधान की गुरुवार को सोनचुरा में चुनावी रैली थी। वह यहां अपने काफिले के साथ पहुंचे थे। रैली के दौरान अचानक हिंसा होने लगी। कुछ लोगों ने बीजेपी के कार्यकर्ताओं को पीटा। आरोप है कि बीजेपी कार्यकर्ताओं को पीटने वाले टीएमसी के कार्यकर्ता थे।

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री Dharmendra Pradhan ने बताया कि हमला उनकी आंखों के सामने ही हुआ। बीजेपी कार्यकर्ता को लाठी से पीटा गया। उसके सिर पर इतनी जोर से वार किया गया कि उसका सिर फट गया। मंत्री ने कार्यकर्ता को अस्पताल पहुंचाया। इसके अलावा उत्तरी 24 परगना के जगदल में क्रूड बम से हमला हुआ है। इस हमले में एक बच्चे समेत बीजेपी के तीन कार्यकर्ता घायल हुए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments