Monday 15th of September 2025 05:50:33 AM
HomeBreaking Newsहेमंत सरकार में दलितों का उत्पीड़न बढ़ा

हेमंत सरकार में दलितों का उत्पीड़न बढ़ा

बाबा साहेब के शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो के आदर्श पर चलना है - धर्मपाल सिंह
बाबा साहेब के शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो के आदर्श पर चलना है – धर्मपाल सिंह

भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा, बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के बताए आदर्शो पर चलता है। बाबा साहब ने कहा था शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो। बाबा साहेब के इस आदर्श को चरितार्थ करने की जिम्मेदारी भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की है। ऐसे में मोर्चा की जिम्मेदारी महत्वपूर्ण हो जाती है। हमें समाज के अंतिम व्यक्ति को संगठित कर उन्हें विकास की मुख्य धारा से जोड़ना है।। उक्त बातें संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने गुरुवार को पार्टी मुख्यालय के सभागार में आयोजित भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यसमिति बैठक में कहीं।

कार्यक्रम में पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं चंदनकियारी विधायक अमर कुमार बाउरी ने कहा कि आज हेमंत सरकार में दलित समाज को प्रताड़ित किया जा रहा।अत्याचार करने वालों को सत्ता का संरक्षण प्राप्त है। उन्होने कहा कि चाहे भूख से मौत हो या बलात्कार की घटनाएं ,दलित समाज प्रभावित हो रहा।

भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री एवं कांके के पूर्व विधायक जीतू चरण राम ने अपने संबोधन में कहा कि हमारे समाज को सदियों से शोषित किया जाता रहा है। लेकिन हमारा समाज अपने विकास को अपना लक्ष्य मानकर कार्य करती रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

wpChatIcon
wpChatIcon