Saturday 28th of March 2026 06:36:04 PM
HomeBreaking Newsजामा: स्टेफी टेरेसा मुर्मू से मारपीट का आरोपी अश्विनी सिंह रांची से...

जामा: स्टेफी टेरेसा मुर्मू से मारपीट का आरोपी अश्विनी सिंह रांची से गिरफ्तार

अश्विनी सिंह को जामा पुलिस ने किया रांची से गिरफ्तार, भेजा गया जेल
अश्विनी सिंह को जामा पुलिस ने किया रांची से गिरफ्तार, भेजा गया जेल

उज्ज्वल दुनिया संवाददाता

जामा (दुुुमका) । जामा पुलिस ने एक हाई प्रोफाइल मामले में रविवार की रात छापेमारी कर नामजद आरोपी अश्विनी कुमार सिंह को रांची स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया है। जिसे सोमवार को न्यायायिक हिरासत के लिए भेज दिया गया है। थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि 2 वर्ष पुराने एक मामले मेंअभियुक्त अश्विनी सिंह को गिरफ्तार किया गया है।

 आजसू उम्मीदवार स्टेफी टेरेसा मुर्मू ने निजी सचिव पर लगाया था मारपीट का आरोप

2019 विधानसभा चुनाव में आजसू उम्मीदवार थीं स्टेफी टेरेसा मुर्मू
2019 विधानसभा चुनाव में आजसू उम्मीदवार थीं स्टेफी टेरेसा मुर्मू

2019 के विधानसभा चुनाव के दौरान आजसू पार्टी की जामाबिधान सभा प्रत्याशी डॉ स्टेफी टेरेसा मुर्मू थी । चुनाव से करीब एक सप्ताह पहले अपने निजी सहायक अश्विनी कुमार सिंह पर जाति सूचक गाली देने, मारपीट करने, मोबाइल और 15 हजार रुपये छिनने का आरोप लगाते हुए 14 दिसंबर 2019 को जामा थाना में कांड अंकित कराया जो कांड संख्या 136/19 है ।

दुमका छोड़ रांची भाग गया था अश्विनी सिंह 

उक्त घटना के बाद से ही आरोपी दुमका छोड़ रांची चले गये थे। गौरतलब हो आजसू प्रत्याशी टेरेसामुर्मू के पति संजीव कुमार बेसरा झारखंड सरकार में पर्यटन विभाग में निदेशक के पद पर कार्यरत हैं। वे जामा थाना क्षेत्र के नाचांगड़िया पंचायत के आलाद डुमरिया गांव के रहनेवाले हैं ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments