Tuesday 3rd of February 2026 08:11:59 AM
HomeBreaking Newsबेटे की लव मैरिज से नाराज सास ने गर्भवती बहू को कुल्हाड़ी...

बेटे की लव मैरिज से नाराज सास ने गर्भवती बहू को कुल्हाड़ी से काट डाला

हत्या में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी
हत्या में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी

सरायकेला । सरायकेला-खरसावां जिले के चौका थाना क्षेत्र के ऊपर जाता गांव में एक नवविवाहिता का शव बरामद किया गया है। घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि बेटे के प्रेम विवाह से नाराज होकर मां ने ही गर्भवती बहू की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त टांगी (कुल्हाड़ी) और आरोपी सास को गिरफ्तार कर लिया है।

दीनबंधु लायक की मां गीता लायक का रविवार सुबह अपनी पुत्रवधू भवानी लायक के साथ सुबह किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। जिसके बाद सास ने लोहे का कुल्हाड़ी से मारकर बहू को घायल कर दिया। घायल बहू भवानी लायक खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गई। वहीं घटना के बाद आनन-फानन में भवानी लायक को परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चांडिल लेकर आए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतका के मायके वालों का रो-रोकर बुरा हाल
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी हासिल की, साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भिजवा दिया। घटना के बाद गांव में मातम पसर गया। घटना के बाद से भवानी लायक के मायके वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पत्नी की हत्या के समय पेट्रोल पंप पर गया हुआ था पति
बताया गया है कि मृतक भवानी लायक का पति दीनबंधु लायक झाबरी स्थित एचपी पेट्रोल पंप में काम करता है। दीनबंधु एक साल पहले ही भवानी लायक को घर लाया था। जिसके बाद अप्रैल 2021 में मंदिर में शादी करने के बाद गांव में शादी का पार्टी भी दी थी, तभी से प्रेम विवाह को लेकर परिवार में विवाद चल रहा था। पत्नी की हत्या के समय पति दीनबंधु लायक काम करने पेट्रोल पंप गया हुआ था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments