Monday 2nd of February 2026 06:53:21 AM
HomeBreaking Newsअखिल भारतीय कायस्थ महासभा हजारीबाग जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा हजारीबाग जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा हजारीबाग जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

चित्रांश कल्याण कोष के तहत दिल के मरीज एक बच्चे के ऑपरेशन हेतु विशेष कोष उपलब्ध कराने पर हुई चर्चा

संवाददाता हजारीबाग। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा हजारीबाग जिला इकाई कार्यकारिणी की एक आवश्यक बैठक जिलाध्यक्ष अरुण प्रभात सिन्हा के आवास पर आयोजित की गई।बैठक के पहले चित्रांशो द्वारा अपने इष्टदेव भगवान चित्रगुप्त की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उनकी स्तुति की गई। तत्पश्चात् कार्यक्रम की शुरुआत की गई।बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अरुण प्रभात सिन्हा ने की।बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अरुण प्रभात सिन्हा ने कहा कि समय समय पर चित्रांश बंधुओं की एकजुटता के लिए बैठकें होना आवश्यक है।जिला कार्यकारी अध्यक्ष बीएमप्रसाद ने l कल्याण कोष कि आवश्यकता पर विशेष रूप से चर्चा करते हुए चित्रांश कोष की उपयोगिता पर बल दिया।कल्याण कोष के तहत दिल के मरीज एक आठ वर्षीय बच्चे के ऑपरेशन के सहयोग देने की बात कही गई। तमाम लोगों ने इसपर अपनी सहमति जतलाते हुए सहयोगात्मक रुख अपनाने की बात कही।जिला संयोजक अनूप कुमार सिन्हा, संगठन मंत्री अजय कुमार अम्बष्ठा, राजीव रंजन,बैठक को राजीव रंजन, प्रबल प्रताप नारायण, अजय कुमार सिन्हा, सुशील प्रसाद, मनोज कुमार सिन्हा आदि ने भी अपनी बातों को रखा।और दिल के मरीज बच्चे को सहयोग की राशि उपलब्ध तत्काल कराने पर सहमति बनी।बैठक में जिलाध्यक्ष अरुण प्रभात सिन्हा,जिला कार्यकारी अध्यक्ष बृज मोहन प्रसाद, अजय कुमार अम्बष्ठा,अनूप कुमार सिन्हा,सुशील प्रसाद,राजीव रंजन सिन्हा,अजय कुमार सिन्हा,मनोज कुमार सिन्हा,प्रबल प्रताप नारायण, विजय कुमार सिन्हा आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments