Saturday 28th of March 2026 11:03:41 PM
HomeLatest Newsआजसू पार्टी का संकल्प दिवस 22 जून को, कार्यकर्ता करेंगे रक्तदान और...

आजसू पार्टी का संकल्प दिवस 22 जून को, कार्यकर्ता करेंगे रक्तदान और पौधरोपण

उज्ज्वल दुनिया, हजारीबाग। आजसू पार्टी की जिला कमेटी की बैठक गुरुवार को जिलाध्यक्ष विकास राणा के आवासीय कार्यालय में हुई।

इसमें मुख्य अतिथि हजारीबाग जिला प्रभारी सह सिमरिया विधानसभा प्रभारी मनोज चन्द्रा उपस्थित थे।

बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष तथा संचालन पार्टी के केंद्रीय सदस्य विजय वर्मा ने किया।

बैठक में मुख्य रूप से पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो के निर्देशानुसार 22 जून को आजसू पार्टी के संकल्प दिवस के रूप में मनाने पर विचार विमर्श किया गया।

बैठक में निर्णय लिया गया कि 22 जून को रक्तदान शिविर लगाकर आजसू पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता रक्तदान एवं प्रत्येक प्रखंड में पौधरोपण करेंगे।

मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा कि संकल्प दिवस पर हजारीबाग जिलेके सभी प्रखंडों में पार्टी कार्यकर्ता रक्तदान करेंगे और कम से कम 100 पौधे लगाएंगे ताकि पर्यावरण सुरक्षित और संतुलित रहे।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि मालवीय मार्ग झंडा चौक स्थित भाग्यमणि विवाह भवन में शिविर लगाकर रक्तदान किया जाएगा।

बैठक में मुख्य रूप से आजसू पार्टी के केंद्रीय सदस्य आनंद सिंह, महिला मोर्चा की केंद्रीय सचिव संगीता बारला, सदर प्रखंड अध्यक्ष ओम प्रकाश देव, दारू प्रखंड अध्यक्ष राजू प्रसाद, कटकमसांडी प्रखंड अध्यक्ष प्रकाश सिन्हा, प्रमोद कुमार वर्मा, छात्र संघ के उदय कुमार मेहता, विवेक कुमार राणा, अनुभा मिंज, दिलीप कुमार आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments