
कुछ समाचार पत्रों में खबर छपी की कांगेस कार्यकरताओं के एक समूह ने कांग्रेस मुख्यालय के बाहर प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह के खिलाफ नारेबाजी की । मुश्किल से विरोध करने वाले ये लोग 10 की संख्या में होंगे। आशुतोष पाठक और जयराम के नेतृत्व में ये लोग प्रदेश आरपीएन सिंह और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे।
छोटी-मोटी बातों पर ध्यान देने की जरुरत नहीं- राजेश ठाकुर
झारखंड कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस विशाल समंदर है. परिवार में थोटी-मोटी नाराजगी होती रहती है। मैंने हर कार्यकर्ता को सम्मान देने का प्रण लिया है। अगर किसी को कोई शिकायत भी है तो वे अपने परिवार के लोग भी हैं। हम सब कांग्रेस के सिपाही हैं। विरोध करने वाले कार्यकर्ताओं पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इसका फैसला पार्टी की अनुशासन समिति करेगी लेकिन मैं तो चाहूंगा कि कांग्रेस परिवार का हर कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टीहित में काम करे। मेरे मन में हर किसी के लिए सम्मान है। राजेश ठाकुर ने कहा कि राजनीति में ये सब होता रहता है, इसमें ज्यादा चिंता करने की जरुरत नहीं है ।
कांग्रेस में गुटबाजी नहीं, पूरी पार्टी एकजुट
कांग्रेस प्रवक्ता राजीव रंजन सिंह ने कहा कि इन लोगों को ज्यादा तवज्जो देने की जरुरत नही है। इन लोगों को कोई पद नहीं मिला इसलिए दो-चार लोग इकट्ठा होकर समाचार में बने रहने के लिए इस तरह की हरकतें करते रहते हैं। वैसे भी इनमें से कुछ लोग पार्टी से निष्कासित हैं। कांग्रेस प्रवक्ता ने बताया कि पार्टी राजेश ठाकुर के नेतृत्व में पूरी तरह एकजुट है और पार्टी में उल्लास का वातावरण है।

