यूक्रेन से अब तक झारखंड के 92 छात्र वापस आए

आज शाम तक 34 और छात्र झारखंड पहुंच जाएंगे
आज शाम तक 34 और छात्र झारखंड पहुंच जाएंगे

रांची। झारखंड के 92 छात्र अब तक यूक्रेन से स्वदेश वापस आ चुके हैं। राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने वापस आए कुछ छात्रों से मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम पूछा।

नियंत्रण कक्ष के प्रमुख जॉनसन टोपनो ने कहा, “झारखंड के आठ और छात्र रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर शनिवार को पहुंचे। शाम तक और छात्रों के पहुंचने की उम्मीद है। अब तक यूक्रेन से 92 लोग राज्य में लौट चुके हैं।” उन्होंने कहा गया कि नियंत्रण कक्ष ने शुक्रवार तक यूक्रेन के विभिन्न भागों में फंसे झारखंड के 184 छात्रों का पता लगाया है। इनमें से 117 पुरुष और 67 महिलाएं हैं। विज्ञप्ति में कहा गया कि शुक्रवार को 33 छात्र राज्य में वापस आए।

%d bloggers like this: