Wednesday 11th of February 2026 01:08:18 AM
HomeBreaking Newsबोकारो: रामगढ़ के स्क्रैप व्यवसाई महेंद्र सिंह की हत्या की योजना बना...

बोकारो: रामगढ़ के स्क्रैप व्यवसाई महेंद्र सिंह की हत्या की योजना बना रहे 5 अपराधी गिरफ्तार

पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों को मीडिया के सामने पेश किया
पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों को मीडिया के सामने पेश किया

बोकारो । रामगढ़ के स्क्रैप व्यवसाई एवं ठेकेदार महेंद्र सिंह की हत्या की योजना बना रहे 5 अपराधी को बोकारो पुलिस ने चास में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है । प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि आईटीआई मोर स्थित मानभूम होटल में स्कॉर्पियो से कुछ अपराधी आए हैं एवं बियर पी रहे हैं । पुलिस ने उक्त सूचना के आधार पर छापेमारी की तो चार अपराधी तत्काल पकड़े गए जबकि एक की गिरफ्तारी बाद में हुई ।

गिरफ्तार अपराधियों में कुख्यात अपराधी रोशन ठाकुर, सूरज यादव, अमित कुमार, रजनीश राज तथा डब्लू कुमार शामिल हैं।  सूरज के खिलाफ बोकारो जिले के विभिन्न थानों में 1 दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं ।

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया की रोशन ठाकुर ग्रुप स्क्रैप व्यवसाई से रंगबाजी टैक्स वसूलने का काम करता है रेलवे कॉलोनी के गोल मार्केट निवासी डब्लू कुमार ने रामगढ़ निवासी स्क्रैप व्यवसाई तथा ठेकेदार महेंद्र सिंह की हत्या की सुपारी रोशन ठाकुर को दी थी जिसके कारण ही लोग रामगढ़ जा कर हत्या की योजना बना रहे थे एवं योजना बनाने के क्रम में मानभूम होटल में बैठे थे जहां बियर पी रहे थे ।

पुलिस के अनुसार रोशन ने लगभग 1 दर्जन से अधिक मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है इसके साथ ही सूरज ने भी कई मामले की जानकारी पुलिस को दी है पुलिस ने स्कॉर्पियो समेत आधा दर्जन से अधिक अवैध हथियार मोबाइल समेत अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किया है । पूछताछ में पुलिस को कई महत्वपूर्ण जानकारी मिली है जिसके आधार पर पुलिस छापेमारी कर रही है ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments