Saturday 14th of February 2026 04:20:54 PM
HomeBreaking News08 आइपीएस और झाप्रसे के 10 अधिकारियों को तबादला

08 आइपीएस और झाप्रसे के 10 अधिकारियों को तबादला

 8 IPS अधिकारियों का तबादला किया गया है । धनबाद एसएसपी असीम विक्रांत मिंज को चाईबासा भेज दिया गया है। उनकी जगह संजीव कुमार को धनबाद एसएसपी बनाया गया है। उसी तरह संजय लाठकर को पुलिस महानिदेशक (अभियान) बनाया गया है। नरेन्द्र कुमार सिंह को हजारीबाग का पुलिस उप-महानिरीक्षक बनाया गया है। राजीव रंजन सिंह रांची के उप-महानिरीक्षक होंगे तो शैलेन्द्र कुमार सिंह को  पुलिस उप-महानिरीक्षक, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो राँची के पद पर पदस्थापित किया गया है। पूरी लिस्ट इस प्रकार है।

08 आइपीएस अधिकारियों का तबादला
08 आइपीएस अधिकारियों का तबादला

झारखंड प्रशासनिक सेवा के 10 अधिकारियों का तबादला

उप विकास आयुक्‍त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद्‌, पलामू के पद पर पदस्थापित शेखर जमुआर को स्थानांतरित करते हुए संयुक्त सचिव , गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग, राँची के पद पर पदस्थापित किया जाता है । संयुक्त सचिव, गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग, झारखण्ड, राँची के पद पर पदस्थापित अनिलसन लकड़ा को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद्‌, जामताड़ा के पद पर पदस्थापित किया जाता है ।

अनुमण्डल पदाधिकारी, मधुपुर, देवघर के पद पर पदस्थापित योगेन्द्र प्रसाद को स्थानांतरित करते हुए अपने वेतनमान में सहायक निदेशक, नगरीय प्रशासन निदेशालय, नगर विकास एवं आवास विभाग, झारखण्ड, राँची के पद पर पदस्थापित किया जाता है । उप निर्वाचन पदाधिकारी, देवघर के पद पर पदस्थापित विशालदीप खलखो की सेवा मंत्रिमंडल (निर्वाचन) विभाग, राँची से वापस लेते हुए अनुमण्डल पदाधिकारी, गिरिडीह के पद पर पदस्थापित किया जाता है ।

झाप्रसे के 10 अधिकारियों का तबादला
झाप्रसे के 10 अधिकारियों का तबादला
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments