Wednesday 18th of March 2026 07:30:41 PM
HomeBreaking Newsसीएए आंदोलन से चर्चा में आई मुनव्वर राणा की बेटी कांग्रेस में...

सीएए आंदोलन से चर्चा में आई मुनव्वर राणा की बेटी कांग्रेस में शामिल, बिहार से लड़ेगी चुनाव

उज्ज्वल दुनिया/पटना । सीएए आंदोलन के दौरान चर्चा में आई मशहूर शायर मुनव्वर राणा की बेटी फौजिया राणा कांग्रेस में शामिल हो गई है। पटना स्थित सदाकत आश्रम में फौजिया ने बिहार कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के सामने सदस्यता ली है। सीएए आंदोलन के दौरान फौजिया बिहार में भी सक्रिय रही थीं। ऐसे में कहा जा रहा है कि कांग्रेस फौजिया को बिहार के किसी सीट से चुनाव लड़ा सकती है।

फौजिया को बिहार कांग्रेस के प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने सदस्यता दिलाई है। इस मौके पर राज्यसभा सांसद अखिलेश सिंह और पार्टी के वरिष्ठ नेता सदानंद सिंह मौजूद रहे हैं। कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करते ही बिहार से फौजिया के चुनाव लड़ने की चर्चा तेज हो गई है। बिहार की राजनीति में पहले यह भी चर्चा थी कि फौजिया आरजेडी में शामिल हो सकती हैं।

मीडिया से बात करते हुए फौजिया राणा ने कहा कि सभी पार्टियों में छल-कपट है। फौजिया ने कहा कि हम लोग पुराने कांग्रेसी रहे हैं। हमारी विचारधारा जिनसे मेल खाएंगी और जहां महिलाओं को सम्मान मिलेगा, उस दल के साथ हम रहेंगे। अपनी आवाज को मजबूत करने के लिए एक बैनर जरूरी होता है।

चुनाव लड़ने के सवाल पर फौजिया ने कहा कि यह पार्टी तय करेगी। वहीं, अपनी इच्छा के सवाल पर भी उन्होंने कहा कि यह पार्टी ही तय करेगी। पार्टी की तरफ से आदेश मिला, तो मैं चुनाव लड़ने के लिए तैयार हूं। ऐसे चर्चा है कि कांग्रेस सीमांचल के किसी मुस्लिम बहुल सीट से फौजिया को उम्मीदवार बना सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments