Wednesday 11th of February 2026 11:50:51 PM
HomeBreaking Newsशिवालयों में धुमधाम से किया गया बाबा भोलेनाथ का शुभ तिलकोत्सव

शिवालयों में धुमधाम से किया गया बाबा भोलेनाथ का शुभ तिलकोत्सव

गिरिडीह/गांडेय : मां सरस्वती के पूजन के साथ श्रीपंचमी तिथि मंगलवार को शिवालयों में बाबा भोलेनाथ का तिलकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान बाबा का पूजन, रुद्राभिषेक, श्रृंगार आदि कर विधिवत प्रार्थना के बाद बाबा को तिलक चढ़ाया गया। प्रखंड के महेशमुंडा के मंदिर, कुसुंभा शिव मंदिर, बाबा धर्मनाथ मंदिर, हरदयाल शिव पार्वती मंदिर, दासडीह प्रखंड परिसर शिव मंदिर, दासडीह शिव मंदिर, गांडे थाना परिसर स्थित शिवमन्दिर, केनारी नाथधाम, आशुतोष महादेव, धर्मपुर बाबा मन्दिर, अहिल्यापुर बाबा मंदिर, बुधौली बाबा मंदिर समेत अन्य सभी शिवमंदिरों में आज शुभ तिलकोत्सव का कार्यक्रम किया गया। इस दौरान काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने औघड़दानी बाबा भोलेनाथ का पूजन कर बाबा के शुभ तिलकोत्सव में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी। जगह-जगह पूजन को सफल बनाने में भक्त जुटे दिखे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments