Tuesday 17th of March 2026 05:52:15 PM
HomeBreaking Newsशाहनवाज हुसैन को उद्योग, संजय झा को सूचना जनसंपर्क तो सम्राट चौधरी...

शाहनवाज हुसैन को उद्योग, संजय झा को सूचना जनसंपर्क तो सम्राट चौधरी को पंचायती राज

बिहार के नये मंत्री

बिहार में नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल विस्तार के बाद अब विभागों का बंटवारा भी हो गया है । बीजेपी की ओर से विधान परिषद के सदस्य शाहनवाज हुसैन को मंत्री बनाने के बाद अब उन्हें उद्योग विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है । संजय झा को जल संसाधन और सूचना-जनसंपर्क तो वहीं सम्राट चौधरी को पंचायती राज की जिम्मेदारी सौंपी गई है ।

श्रवण कुमार एकबार फिर ग्रामीण विकास विभाग का काम संभालेंगे । तो वहीं मदन सहनी को समाज कल्याण विभाग की जिम्मेदारी दी गई । जबकि प्रमोद कुमार को गन्ना विभाग व विधि मंत्रालय, संजय कुमार झा को जल संसाधन विभाग व सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, लेशी सिंह को खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग और सम्राट चौधरी को पंचायती राज का जिम्मा दिया गया है ।

देखें पूरी लिस्ट

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments