Thursday 12th of February 2026 03:06:38 PM
HomeBlogवाराणसी पहुंची प्रियंका ,रविदास मंदिर में मत्था टेका

वाराणसी पहुंची प्रियंका ,रविदास मंदिर में मत्था टेका

वाराणसी: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 644 वीं जयंती समारोह के दिन आशीर्वाद लेने सीरगोवर्धन पहुंचीं. यहां उन्होंने संत रविदास के दर पर मत्था टेका. इसके बाद संत निरंजन दास का आशीर्वाद लिया.

संत रविदास जयंती समारोह में शामिल होने के लिए शनिवार को प्रियंका गांधी लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट वाराणसी पहुंचीं। जहां मंदिर के कुछ देर पहले उन्होंने गाड़ी छोड़कर पैदल ही रास्ता तय किया। इस दौरान सैकड़ों गाड़ियों का काफिला भी उनके पीछे जुटा तो नारेबाजी से शहर भी गूंज उठा। शहर में जगह जगह उनका भारी भरकम काफिला गुजरा तो लोगों की भीड़ भी उनकी एक झलक देखने के लिए उमड़ पड़ी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments