Saturday 28th of March 2026 11:29:29 PM
HomeBreaking Newsलालू यादव को एयर एंबुलेंस से दिल्ली लाया गया, AIIMS में भर्ती

लालू यादव को एयर एंबुलेंस से दिल्ली लाया गया, AIIMS में भर्ती

दिन भर की भागदौड़ और गहमा-गहमी के बीच शनिवार देर शाम सात बजे लालू यादव का एयर एंबुलेंस दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचा । यहां से सीधे उन्हें एम्स ले जाया गया, जहां पहले से ही उनके लिए विशेष कमरा तैयार था ।

रांची में रिम्स से निकलकर एयरपोर्ट के लिए रवाना होते लालू यादव

चारा घोटाला मामले में दोषी लालू प्रसाद यादव राजेंद्र इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज़ (रिम्स) में अपनी कई बीमारियों का इलाज करा रहे थे.

रिम्स के निदेशक डॉक्टर कामेश्वर प्रसाद ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया, “बीते दो दिनों से लालू प्रसाद यादव को सांस लेने में तकलीफ़ हो रही है. शुक्रवार को पाया गया कि उनको निमोनिया है. उनकी आयु को ध्यान में रखते हुए हमने डॉक्टरों की सलाह पर फ़ैसला किया कि उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली के एम्स अस्पताल में शिफ़्ट किया जाना चाहिए.”

लालू प्रसाद यादव को एयर एंबुलेंस से दिल्ली लाया गया है और उनके साथ एक मेडिकल टीम भी दिल्ली आई है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments