Wednesday 11th of February 2026 08:22:07 PM
HomeBreaking Newsलड़कियों को 12वीं पास करने पर 25 और ग्रेजुएट होने पर 50...

लड़कियों को 12वीं पास करने पर 25 और ग्रेजुएट होने पर 50 हजार रूपए देगी नीतीश सरकार

नीतीश कैबिनेट ने एक फैसले पर मुहर लगाई है जिसमें इंटर पास करने पर अविवाहित कन्याओ को मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत उच्च तर शिक्षा के लिए प्रेरित करने के लिए 25,000 रुपया और स्नातक या समकक्ष उत्तीर्ण होने पर 50,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी ।

योजना पहले भी लागू थी तब इंटर पास कन्याओ को 10 हज़ार और स्नातक पास करने पर 25 हजार रुपया नीतीश सरकार देती थी लेकिन अब नीतीश सरकार के फ़ैसले से लाखों की संख्या में इंटर और स्नातक परिक्षा देने वाली अविवाहित कन्याओ और महिलाओं को फ़ायदा मिलेगा । ये राशि भी इतनी है की युवतियों और कन्याओं की आगे की पढ़ाई आसानी से पूरी हो जाएगी ।

अनुमान के मुताबिक़ बिहार में इस साल लगभग 3 लाख पचास हज़ार कन्याए इंटर की परीक्षा दे रही हैं वहीं स्नातक की परीक्षा लगभग 90 हज़ार लड़कियां दे रही हैं ऐसे मेें ज़ाहिर सी बात है कि बड़ी संख्या में महिलाओं का फ़ायदा आने वाले समय में नीतीश कुमार को मिल सकता है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments