Wednesday 11th of February 2026 11:09:07 AM
HomeLatest Newsलखनऊ में बनेगा 1000 बेड का नया कोविड हॉस्पिटल

लखनऊ में बनेगा 1000 बेड का नया कोविड हॉस्पिटल

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने  सभी मंडलायुक्तों, जिलाधिकारियों, सीएमओ और टीम-11 के सदस्यों साथ समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए. उन्होंने निर्देश दिया कि लखनऊ में 1000 बेड का नया कोविड हॉस्पिटल स्थापित किया जाए.

डिफेंस एक्सपो आयोजन स्थल इसके लिए बेहतर स्थान हो सकता है. इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई तत्काल सुनिश्चित की जाए. कोविड टेस्ट के लिए सरकारी और निजी प्रयोगशालाएं पूरी क्षमता के साथ कार्य करें. इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं है. कोविड टेस्टिंग के लिए शासन स्तर पर दरें भी तय की जा चुकी हैं. जिला प्रशासन क्वालिटी कंट्रोल के साथ इन व्यवस्थाओं को लागू किया जाना सुनिश्चित करें.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments