Saturday 8th of November 2025 09:41:20 PM
HomeBreaking Newsरैली बाद में निकाले कांग्रेस,पहले किसानों से किए गए वायदों को पूरा...

रैली बाद में निकाले कांग्रेस,पहले किसानों से किए गए वायदों को पूरा करें

भाजपा ने कांग्रेस के उस घोषणा पर पलटवार किया जिसमें उन्होंने किसानों के समर्थन में ट्रैक्टर रैली निकालने की घोषणा की थी। प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में ₹2 लाख तक के कृषि लोन को माफ करने का वादा किया था। अब यह राशि घटकर ₹50 हज़ार हो गई है और अभी भी यह माफी कब तक होगी और किस आधार पर होगी यह स्पष्ट नहीं है।

प्रतुल ने कहा कि खेती के मौसम में यूरिया की जमकर कालाबाजारी हुई लेकिन सरकार इसे रोकने में विफल रहे।प्रतुल ने कहा की भाजपा सरकार की छोटे और मध्यम किसानों को खेती के लिए दी जाने वाली सहायता राशि को भी इस सरकार ने मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वादलोक योजना पर रोक लगाकर खत्म कर दिया। प्रतुल ने कहा कि राहुल गांधी ने तो 2500 में धान खरीद का वादा किया था लेकिन यह सरकार उस वादे को पूरा नहीं कर पाई। उसके उलट बिचौलियों ने ₹1100 में धान को खरीद लिया और सरकार के क्रय केंद्र खुलने का इंतजार करते रहे.।

प्रतुल ने कहा कि सरकार के एक मंत्री ने कहा था कि अभी हम धान खरीदेंगे तो सरकार को नुकसान और किसानों को फायदा हो जाएगा क्योंकि अभी धान में नमी है।

प्रतुल ने कहा कि दिल्ली में जो शर्मनाक घटनाएं हुई,उसमें प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से कांग्रेस के नेताओं का हाथ था। उन्होंने उपद्रवी तत्वों को आगे करके पूरे देश को शर्मसार किया। अब ध्यान भटकाने के लिए तरह-तरह की बातें कर रहे हैं जो कि निंदनीय है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments