Thursday 12th of February 2026 12:51:18 PM
HomeBreaking Newsराकेश उर्फ रितेश गुप्ता ने फाँसी लगा कर की आत्महत्या

राकेश उर्फ रितेश गुप्ता ने फाँसी लगा कर की आत्महत्या

लातेहार । सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत बाईपास रोड निवासी बिहारी प्रसाद के पुत्र राकेश उर्फ रितेश प्रसाद गुप्ता ने मंगलवार की रात अपने  घर पर फांसी लगा कर आत्महत्या कर लिया। जानकारी के अनुसार राकेश की शादी अप्रैल में होने वाली थी। उसने मरने से पहले एक सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें अपनी मौत का जिम्मेवार किसी को नहीं बताया है। 

बिहारी प्रसाद गुप्ता लातेहार के जुबली चौक रोड में आटा चक्की का दुकान चलाते हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार की शाम सभी परिवार रात का खाना खाकर अपने-अपने कमरे में सोने चले गए। सुबह जब देर तक राकेश ने अपना कमरा नहीं खोला तो उसके कमरे के दरवाजे को तोडकर खोला गया तो देखा  कि पंखे से राकेश लटका हुआ दिखा।जिसके बाद पुलिस को सूचना मिली ।

मौके पर लातेहार पुलिस निरीक्षक अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि आत्महत्या की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने सुसाइड नोट बरामद किया है। पुलिस छानबीन में जुटी हुई हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments