Sunday 9th of November 2025 05:00:56 PM
HomeLatest Newsमहिलाओं पर टिप्पणी करने खिलाफ कुर्मी विकास मोर्चा ने फुंका शिबू सोरेन...

महिलाओं पर टिप्पणी करने खिलाफ कुर्मी विकास मोर्चा ने फुंका शिबू सोरेन का पुतला

पुतला दहन करते लोग

गिरिडीह/डुमरी : डुमरी के वनांचल चौक में शनिवार को कुर्मी विकास मोर्चा के बैनर तले समाज के लोगों ने जेएमएम सुप्रीमो शिबू सोरेन का पुतला फूंका। इस दौरान समाज के लोगों ने शिबू सोरेन के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए जिला अध्यक्ष निरंजन महतो ने कहा की बीते 11 जनवरी को शिबू सोरेन ने अपने जन्मदिन के अवसर पर कुर्मी समाज की महिलाओं पर टिप्पणी किया था। उन्होंने कहा था कि झारखंड आंदोलन के दौरान जब शिबू सोरेन जंगलों में रहते थे उस दौरान उन्होंने कुर्मी समाज की महिलाऐं जंगलों को काटती थीं।जिसके कारण आज झारखंड में वन संपदा का नुकसान हुआ है। जिसके विरोध में आज कुर्मी समाज के लोगों ने शिबू सोरेन का पुतला फूंका और कहा कि उन्हें समाज की महिलाओं से माफी मांगने की जरूरत है।

मौके पर केन्द्रीय अध्यक्ष थानेश्वर महतो,सचिव रामचंद्र महतो,महावीर महतो,रामेश्वर चौधरी,तुलसी महतो,बैजनाथ महतो,रूपलाल महतो,मुरलीधर महतो,बालदेव महतो,विनोद महतो,भोला महतो सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद थेंं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments