Wednesday 11th of February 2026 02:37:55 PM
HomeBreaking Newsमंच पर भाषण देने को लेकर कांग्रेसी आपस में भिड़े

मंच पर भाषण देने को लेकर कांग्रेसी आपस में भिड़े

कांग्रेसियों ने एक दूसरे के विरोध में थाने में दिया आवेदन

उज्ज्वल दुनिया
कुजूकांग्रेस मांडू प्रखंड कमेटी द्वारा तोपा परियोजना कार्यालय के समक्ष आयोजित कार्यक्रम के दौरान मंच पर भाषण देने को लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ता आपस में भीड़ गए। भाषण देने की बात पर हाथापाई करते हुए दो गुटों में बंटे कांग्रेसियों ने कुजू थाना पहुंचकर एक दूसरे के विरोध में मामला दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया। जिसमें एक दूसरे पर अभद्र भाषा, गाली गलौज जातिसूचक सहित जान से मारने की धमकी देते हुए गले से सोने की चेन छिनतई करने का आरोप लगाया है।

क्या है मामला
सीसीएल कुजू क्षेत्र के तोपा परियोजना स्थित पीओ कार्यालय के समक्ष परियोजना में संचालित लोकल रोड सेल में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कांग्रेस मांडू प्रखंड कमेटी द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जा रहा था। जहां विभिन्न मुख्य वक्ताओं द्वारा अपने-अपने भाषणों को बारी-बारी दिया जा रहा था। वही कुजू कोलियरी के कांग्रेसी नेता श्याम कुमार सिंह का भाषण लिस्ट से आपसी मतभेद के कारण एक कांग्रेसी द्वारा नाम हटा देने पर विरोध जताया गया। जिस पर मामले ने तूल पकड़ लिया और कांग्रेसी दो गुट में बंट गए।


मांगपत्र सौपते ही रणभूमि में तब्दील हुआ तोपा


कांग्रेसियों द्वारा तोपा प्रबंधन को अपनी मांग पत्र सौंपने के पश्चात ही धरना स्थल के समीप ही नाराज कांग्रेसियों ने एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए गाली गलौज करने लगे। जिसके पास दो गुटों में बंटे रामगढ़ जिला अध्यक्ष महेश कुमार उर्फ मुन्ना पासवान और यंग ब्रिगेड कांग्रेस सेवा दल के जिला अध्यक्ष श्याम कुमार सिंह के गुट के बीच हाथापाई हो गई। इसमें दोनों गुट के लोग को हल्की-फुल्की चोटें आई हैं।


कुजू ओपी पहुंचा मामला


तोपा में बने रणक्षेत्र को कुछ बुद्धिजीवी कांग्रेसियों ने शांत कराया। जिसके बाद दोनों गुट कुजू ओपी परिसर पहुंचे। जहां श्याम कुमार सिंह ने महेश कुमार उर्फ मुन्ना सहित उनके समर्थक शांतनु मिश्रा, बलजीत सिंह बेदी, सुधीर कुमार सिंह के खिलाफ आवेदन दिया है। जबकि महेश कुमार उर्फ मुन्ना पासवान द्वारा श्याम कुमार सिंह के विरुद्ध आवेदन दिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments